फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   CM is coming to Jaunpur on December 5, administration busy in preparations

पांच दिसंबर को जौनपुर आ रहे हैं सीएम, तैयारियों में जुटा प्रशासन

Wed, 01 Dec 2021 12:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:06 PM IST
विज्ञापन
CM is coming to Jaunpur on December 5, administration busy in preparations
जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच दिसंबर को जौनपुर फिर आ रहे हैं। हालांकि इस बार वे परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। साथ ही लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ देंगे। सीएम के संभावित कार्यक्रम की जानकारी होने पर प्रशासनिक स्तर से तैयारियां तेज हो गई। कार्यक्रम स्थल मछलीशहर क्षेत्र में कराने के लिए संभावित स्थान की तलाश की जा रही है। मछलीशहर विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा की संभावित जानकारी मिलने पर मंगलवार की शाम प्रशासन हरकत में आ गया। तहसीलदार मछलीशहर सुदर्शन कुमार के नेतृत्व में नगर के फौजदार इंटर कालेज, फौजदार डिग्री कालेज, जनता इंटर कॉलेज सराय यूसुफ, जवाहरलाल लाल इंटर कॉलेज आनापुर और समाधगंज बाजार के बगल फुटहा इनरा के निकट स्थलीय निरीक्षण किया। सभी स्थानों के निरीक्षण के बाद फौजदार इंटर कालेज ज्यादा सही माना जा रहा है। अधिकारियों का मानना है कि डिग्री कालेज में हेलीपैड बन सकता और इंटर कालेज के मैदान में सभा आसानी से करा दी जाएगी। पार्किगिं की व्यवस्था के लिए रोडवेज डिपो परिसर को चिन्हित किया जा रहा है। वहीं, रात करीब नौ बजे तक डीएम मनीष कुमार वर्मा ने सीएम के कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों संग बैठक भी किया। साथ ही सभी विभागों से लोकार्पण और शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं की सूची मांगी गई। इस दौरान लाभार्थियों को योजनाओं का भी लाभ दिया जाना शामिल है। वहीं, डीएम का कहना है कि मुख्यमंत्री का अभी आधिकारिक कार्यक्रम नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed