फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   CM honored Anil Singh of Badalpur in Mango Festival

Jaunpur News: आम महोत्सव में सीएम ने बदलापुर के अनिल सिंह को किया सम्मानित

Sat, 05 Jul 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
CM honored Anil Singh of Badalpur in Mango Festival
जौनपुर। लखनऊ में आयोजित आम महोत्सव में जौनपुर के बदलापुर के आम उत्पादक अनिल सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें आम की बागवानी के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान करने पर मिला है। अनिल कुमार सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि यह मेरे और मेरे परिवार के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। मुख्यमंत्री जी द्वारा सम्मानित किया जाना मेरे बागवानी के प्रति समर्पण को और मजबूत करता है। उन्होंने विशेष रूप से उद्यान विभाग के सहयोग को स्वीकार करते हुए बताया कि विभाग ने उन्हें तकनीकी मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और आवश्यक सहायता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उद्यान विभाग का निरंतर सहयोग ही मेरी सफलता का आधार रहा है। उनकी सलाह और योजनाओं ने मुझे अपनी बागवानी को उन्नत बनाने में मदद की। जिला उद्यान अधिकारी सीमा सिंह राणा ने बताया कि अनिल कुमार सिंह पिछले कई वर्षों से आम की बागवानी में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने खेत में आम की विभिन्न उन्नत किस्मों का सफलतापूर्वक उत्पादन किया है। उनकी बागवानी पद्धतियां न केवल पर्यावरण के अनुकूल हैं बल्कि उच्च गुणवत्ता वाले आम के उत्पादन में भी सहायक सिद्ध हुई हैं। उनके प्रयासों ने क्षेत्र के अन्य किसानों को भी आधुनिक बागवानी तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया है। जनपद के लिए भी यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह सम्मान जनपद जौनपुर के किसानों और औद्यानिक क्षेत्र को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed