फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Cleaning of drain from Rania lake started, farmers happy

रनिया झील से निकले नाले की शुरू हुई सफाई, किसान खुश

Mon, 31 May 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Cleaning of drain from Rania lake started, farmers happy
स्थानीय कस्बे में स्थित रनिया झील से निकले नाले की सफाई नगर पंचायत ने सोमवार को शुरू करा दिया। करीब दस साल बाद नाले की सफाई शुरू होने से किसान खुश हैं।
विज्ञापन

लंबे समय से नाले की सफाई न होने से झील का पानी किसानों के खेत में फैल जाता था। जिससे फसल बर्बाद होती थी। इससे परेशान किसानों ने पिछले महीने नगर पंचायत अध्यक्ष रुखसाना को पत्रक देकर खेतों की दुर्दशा से अवगत कराया था। किसानों की शिकायत के बाद अध्यक्ष के निर्देश पर अधिशासी अधिकारी संजय कुमार ने कार्ययोजना तैयार कराकर सफाई का काम शुरू करा दिया। सोमवार को जैसे ही ईदगाह के पीछे नाले की सफाई और खुदाई करने के लिए मशीन लगाई गई, किसान खुश हो गए। नगर पंचायत अध्यक्ष रुखसाना ने बताया कि रनिया झील से निकला नाला आगे जाकर बसुई नदी में मिलता है। नाले की सफाई होने से अब बारिश का पानी झील से ओवरफ्लो होने के बाद किसानों के खेत में न जाकर सीधे बसुई नदी में निकल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed