{"_id":"5abd392e4f1c1b9a618b4666","slug":"clean-up-gomti-s-waste","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोमती के कचरे को किया साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोमती के कचरे को किया साफ
jaunpur
Updated Fri, 30 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
नदी से कचरे को बाहर निकालते स्वच्छ गाेमती अभियान के सदस्य।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छ गोमती अभियान द्वारा नगर के बीच स्थित प्रतिमा विसर्जन घाट व उसके अगले बगल के घाटों पर नदी में व उसके किनारे पर फैले भारी मात्रा में कचरे को अभियान के सदर विधानसभा सह-प्रभारी अंकित सिंह के नेतृत्व में स्थानीय घाट समिति कार्यकर्ताओं की मदद से जाल लगाकर साफ किया गया।
विगत तीन दिनों से यह गंदगी ऐसे ही पड़ी थी। शिकायत नगरपालिका परिषद से स्वच्छ गोमती अभियान के कार्यकर्त्ताओं ने किया था। लेकिन जब नगर पालिका परिषद ने कोई कदम नहीं उठाया तो मजबूरन अभियान को ही अपने स्तर पर यह कार्य करना पड़ा। कचरे को किनारे लगाने के बाद नगर पालिका परिषद को इसे निस्तारित करने हेतु सूचना कर दी गई है। स्वच्छ गोमती अभियान के अध्यक्ष गौतम गुप्ता ने कहा कि जौनपुर में गोमती नदी एवं उसमें फैल रहे प्रदूषण के प्रति स्थानीय जिला प्रशासन का रवैया बेहद निराशाजनक है। माँ आदि गंगा गोमती जनपद जौनपुर की प्राणात्मा हैं। कचरा और प्रदूषण से उनके अस्तित्व पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। उनके नित्य समाप्त होते अस्तित्व के साथ ही जौनपुर की सांस्कृतिक व आध्यात्मिक धरोहर समाप्त हो जाएगी। शीघ्र ही प्रशासन को इस पर गंभीरता से कार्य करते हुए, स्वच्छ गोमती अभियान के साथ मिलकर दूरगामी योजना बनाकर उसपर कार्य करना चाहिए। इस कार्य में चंदन निषाद, लालू निषाद, अनिल निषाद, इलू निषाद, जसमन निषाद और जंगीलाल निषाद मुख्य रूप शामिल रहे।