फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Class 9 student ends her life by jumping in front of the Godan Express.

Jaunpur News: गोदान एक्सप्रेस के सामने कूदकर नौवीं की छात्रा ने दी जान

Mon, 06 Jul 2026 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Class 9 student ends her life by jumping in front of the Godan Express.
गोदान ट्रेन से कटकर किशोरी की मौत के बाद मौके पर जुटी भीड़। स्रोत-सोशल मीडिया
मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के मड़ियाहूं–जफराबाद रेलवे ट्रैक पर रघुनाथपुर गांव के पास रविवार को एक किशोरी ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मुंबई से छपरा जा रही गोदान एक्सप्रेस के सामने किशोरी ने छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आने से उसका सिर धड़ से अलग हो गया मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतका की पहचान मुकुंदपुर गांव निवासी शिवबाबू पटेल की 15 वर्षीय पुत्री सोहाना के रूप में हुई। वह कक्षा नौ की छात्रा थी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। किशोरी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed