{"_id":"6a762cc66fc8097dcc0cf095","slug":"city-stuck-in-traffic-due-to-incomplete-preparations-3-ambulances-trapped-e-rickshaw-drivers-lifted-bricks-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-160711-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: अधूरी तैयारी से जाम से जकड़ा शहर, 3 एंबुलेंस फंसी, ई-रिक्शा चालकों ने उठाईं ईंटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: अधूरी तैयारी से जाम से जकड़ा शहर, 3 एंबुलेंस फंसी, ई-रिक्शा चालकों ने उठाईं ईंटें
विज्ञापन
जाम में फंसी एबुलेंस। संवाद
जौनपुर।
शहर में कांवड़ शोभा यात्रा निकलने के कारण सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक जाम लगा रहा। शोभायात्रा निकाले जाने की सूचना आयोजकों ने पहले ही जिला प्रशासन को दे दी थी। हालांकि, यातायात विभाग की अधूरी तैयारी ने पूरे शहर की मुख्य सड़क से लेकर गलियों तक को जाम से जकड़ दिया। सबसे ज्यादा जाम ओलंदगंज, सरायपोख्ता चौकी मार्ग, बदलापुर-पड़ाव रोड, कचहरी रोड, चहारसू, खोवा मंडी, नगर पालिका के पीछे डाकघर रोड, कोतवाली से जिला अस्पताल तक रहा। शास्त्री पुल पर भी वाहनों की कतार लगी रही। पुल पार करने में लगभग 40 मिनट लग गए।
चहारसू तिराहे पर जाम में फंसी रहीं तीन एंबुलेंस, एक घंटे दस मिनट बाद मिला रास्ता
दोपहर 12 बजे चहारसू तिराहे पर जाम में तीन एंबुलेंस फंसी रहीं। एंबुलेंस चालक लगातार सायरन बजाते रहे। लेकिन रास्ता खाली नहीं हो सका। बेबस तीमारदार जल्दी अस्पताल नहीं पहुंचने के कारण घबरा रहे थे। उनके पास अफसोस के अलावा कोई विकल्प नहीं था। लगभग एक घंटे दस मिनट बाद दोपहर 1:10 बजे एंबुलेंस को रास्ता मिला।
कोतवाली के सामने जाम में भिड़े ई-रिक्शा चालक
सुबह करीब 11 बजे कोतवाली के सामने ई-रिक्शा के चालक आपस में भिड़ गए। थोड़ी सी जगह मिलने पर पहले जाने के चक्कर में दोनों में विवाद हो गया। दोनों ने मारपीट करने के लिए ईंट उठा लिया। हालांकि, मौके पर पहुंचे यातायात पुलिस के सिपाही ने बीचबचाव करके समझौता कराया।
विज्ञापन
अतिक्रमण और अवैध पार्किंग बनी जाम की वजह
शहर में जाम की प्रमुख वजह सड़क पर अतिक्रमण और अवैध पार्किंग रही। ओलंदगंज, जेसीज चौराहा, चहारसू, शाही पुल, कसेरी बाजार और हरलालका रोड पर दुकानों के सामने सड़क तक सामान सजाने और सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग से सड़कें संकरी हो गईं। ओलंदगंज-जेसीज मार्ग पर बैंक की शाखाओं और दुकानों के बाहर चार पहिया वाहनों की कतारें यातायात को बाधित किए थीं।
जाम से निजात पाने के लिए जरूरी कदम
- बाजारों से अतिक्रमण हटाया जाए।
- शहर में पार्किंग की व्यवस्था विकसित की जाए।
- भीड़भाड़ के समय भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगे।
- एंबुलेंस के जाने-आने के लिए अलग से व्यवस्था बनाई जाए।
- ई-रिक्शा और ऑटो के लिए निर्धारित स्टैंड व रूट तय किए जाएं।
शहर में 10 पॉइंट पर वन वे बनाए गए हैं। शुक्रवार को कांवड़ यात्रा की पारंपरिक शोभायात्रा निकली थी। दो स्थानों से निकली इस यात्रा के गुजरने से जाम लगा था। हालांकि, राहगीरों को जाम से निजात दिलाने के लिए जगह-जगह डायवर्जन दिए गए थे। - मनोज कुमार पांडेय, टीएसआई