फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Chowkiyan Dham will be illuminated with high mast light

Jaunpur News: हाईमास्ट लाइट से जगमग होगा चौकियां धाम

Fri, 28 Mar 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Chowkiyan Dham will be illuminated with high mast light
धर्मापुर। चैत्र नवरात्र शुरु होने में तीन दिन शेष हैं। इसे लेकर शीतला चौकिया धाम में तैयारियांं तेज हो गईं हैं। इस बार धाम हाईमास्ट लाइटों से जगमग होगा। इसके अलावा 1.5 किलोमीटर की सीसी रोड भी बनाई जाएगी। इससे श्रद्धालुओं को सहूलियत होगी।
विज्ञापन

नवरात्र पर्व को देखते हुए स्थानीय पंडा व पुजारियों ने राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव को चौकियां धाम की टूटी हुई सड़कों, नालियों की समस्याओं के बारे में अवगत कराया। इसे राज्यमंत्री ने गंभीरता से लेते हुए ईओ पवन कुमार को मौके पर जाकर निरीक्षण करने का निर्देश दिया। उन्होंने देवचंदपुर वार्ड में जर्जर मार्ग पर लगभग डेढ़ किलोमीटर तक के सीसी रोड के निर्माण के लिए और मार्ग पर हाईमास्ट लाइट लगवाने के लिए प्रस्ताव बनवाया। इससे श्रद्धालुओं को आने- जाने की सुविधा के साथ- साथ प्रकाश व्यवस्था दोनों का लाभ मिलगा। ईओ पवन कुमार ने बताया कि नवरात्रि को देखते हुए जर्जर मार्ग पर डेढ़ किलोमीटर तक के सीसी रोड व हाई मास्ट लाइट की व्यवस्था किए जाने का प्रस्ताव बनाया जा रहा है। जल्द ही उक्त कार्य को शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed