फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Chopped throat of Chinese-laden bike riders

चायनीज मंझा बाइक सवार का गला कटा

Sun, 14 Jan 2018 12:32 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Sun, 14 Jan 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
Chopped throat of Chinese-laden bike riders
घायल युवक

विज्ञापन
मछलीशहर। स्थानीय कस्बे में शनिवार को दोपहर चाइनीज मांझा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। उसके गले में गंभीर घाव हो गए हैं। उसे एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

नगर के सादीगंज मोहल्ला निवासी सलमान (24) अपने दोस्त मोहम्मद सैद के साथ रोडवेज की डिपो की तरफ जा रहा था। दोनों अपने एक दोस्त से मिलने जा रहे थे।  बाइक चला रहे सलमान के गले में चाइनीज मंझा फंस गया। इससे उसका गला कट गया। उसके गले में करीब तीन सेमी लंबा व आधा इंच गहरा घाव हो गया। गनीमत रही कि बाइक की रफ्तार कम थी। वरना चाइनीज मंझे से उसकी जान जा सकती थी। आस पास के लोगों की मदद से उसे एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां इलाज के लिए उसे भर्ती किया गया है। उपजिलाधिकारी विमल कुमार दुबे का कहना है कि चाइनीज मंझा की बिक्री पर रोक लगाई गई है। इस मामले की जांच की जाएगी और जिस दुकान से मंझा खरीदा गया होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed