फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Child dies during treatment, last rites after Panchayat

Jaunpur News: उपचार के दौरान बालक की मौत, पंचायत के बाद अंतिम संस्कार

Sun, 24 Nov 2024 03:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Child dies during treatment, last rites after Panchayat
अब्बोपुर गांव में शुक्रवार की शाम एक बालक की संदिग्ध परिस्थितियों में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव का रात में ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

अब्बोपुर गांव निवासी उमंग (11) पुत्र बिंदेश्वरी बिंद कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। शुक्रवार को तबीयत अधिक खराब होने पर एक कथित डाॅक्टर के यहां ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों में चर्चा है कि कथित डाॅक्टर के इंजेक्शन लगाने पर उसकी तबीयत बिगड़ी थी। आनन-फानन डाॅक्टर परिजनों के साथ बालक को लेकर जौनपुर जा रहा था। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


घटना के बाद बालक के परिजनों ने पुलिस को सूचना देनी चाही तो कथित डाॅक्टर कानूनी कार्रवाई के डर से समझौते की बात कहने लगा। गांव के कुछ लोगों के हस्तक्षेप से मामले को रफा-दफा करने के लिए शुक्रवार को काफी देर तक एक कमरे में पंचायत चलती रही। घंटों चली वार्ता के बीच पांच लाख में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। पांच लाख में मामला तय होने के बाद देर रात बालक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस बाबत थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने कहा कि पुलिस को ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed