फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Chief Minister can come to Jaunpur on May 1

Jaunpur News: एक मई को जौनपुर आ सकते हैं मुख्यमंत्री

Fri, 28 Apr 2023 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister can come to Jaunpur on May 1
जौनपुर। निकाय चुनाव में भाजपा के उम्मीदवारों के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की संभावना है। हालांकि अभी कोई प्रोटोकाल नहीं आया है। बृहस्पतिवार की शाम को अधिकारियों ने दो संभावित स्थलों पर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल को देखा। इन दोनों में से कोई एक स्थल सीएम के कार्यक्रम के लिए चिन्हित किया जाएगा। जिले के सभी 12 निकायों में चार मई को मतदान होना है। सभी निकायों में भाजपा ने प्रत्याशी उतारा है। यहां भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए मुख्यमंत्री की चुनावी जनसभा होनी है। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम जौनपुर शहर में ही होना है। इसके लिए वीआरपी इंटर कॉलेज या टीडी कॉलेज को संभावित स्थल के रूप में चिन्हित किया गया है। हालांकि अभी दोनों स्थल फाइनल नहीं किए गए हैं। भाजपा जौनपुर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने बताया कि एक मई को कार्यक्रम प्रस्तावित है। वहीं सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह ने बताया कि एक मई को कार्यक्रम प्रस्तावित है। हालांकि अभी प्रोटोकाल नहीं आया है। दो स्थानों को देखा जा रहा है। उसी में से एक को फाइनल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed