फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Cheating case against 19 people including Lekhpal, Kanoon Go

लेखपाल, कानून गो समेत 19 लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा

Thu, 09 Jun 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Cheating case against 19 people including Lekhpal, Kanoon Go
फर्जी दस्तावेजों के आधार पर महिला की जमीन का मालिक बनाने और उसे मृत घोषित कर जमीन को बेचने में पुलिस ने दो लेखपाल, राजस्व निरीक्षक समेत 19 लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी, साजिश रचने और मारपीट धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

खेतासराय थाना क्षेत्र के अमरेथुआ गांव निवासी त्रिभुवन गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह लखनऊ में वकालत करते हैं। गांव में उनकी जमीन और बाग है। जिसके मालिकान त्रिभुवन, सुरसत्ती देवी, कमलेश कुमार, सुरेश कुमार, मेवालाल, नन्हकू, राम हैं। उक्त संपत्ति में लेखपाल दिनेश कुमार राय द्वारा बिना किसी आदेश के गांव की चनरा देवी पत्नी दूधनाथ का नाम दर्ज कर दिया। बाद में उनके रिश्तेदारों और लेखपाल व कानून गो ने मिलीभगत करके फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नवंबर 2021 में चनरा देवी को मृत घोषित कर संपत्ति को अपने नाम करा लिया। जिसका कुछ हिस्सा बेच भी दिया। जबकि चनरा देवी अभी जीवित है। मामले की जानकारी होने पर भुक्तभोगी ने जब इसकी जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने लेखपाल इंदराज, लेखपाल दिनेश कुमार राय, राजस्व निरीक्षक रजनीश कुमार, मुन्शीलाल, जय प्रकाश, अजय कुमार, अखिलेश कुमार, राजकुमारी निवासी गोधना थाना पवईं जनपद आजमगढ़, ओमप्रकाश, दीपक, सूरज, विशाल, अभिषेक, रेखा रानी निवासी नवादा कलां जनपद अंबेडकर नगर, रितिक कुमार, शारदा देवी, भारत, शिव पूजन गुप्ता निवासी अमरेथुआ थाना खेतासराय व भारत लाल निवासी वार्ड नंबर सात खेतासराय पर धोखाधड़ी, साजिश रचने, मारपीट व धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया। मामले में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्य ने कहा कि तहरीर के आधार पर 19 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed