{"_id":"5ed798978ebc3e902d0a9df6","slug":"chatting-sticks-in-road-dispute-seven-injured-jaunpur-news-vns528085061","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते के विवाद में चटकी लाठियां, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते के विवाद में चटकी लाठियां, सात घायल
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में संघर्ष, सात घायल
भलुआहीं गांव का मामला, चार की हालत गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी
बदलापुर। थाना क्षेत्र के भलुआहीं गांव में बुधवार को रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। जमकर लाठी-डंडे और ईंट पत्थर चले। इसमें दोनों पक्षों से सात लोग घायल हुए हैं। सभी को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने चार लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
गांव निवासी मुनीर बुुधवार को छप्पर लगाने के लिए घर के सामने नींव की खुदाई कर रहा था। दूसरे पक्ष ने रास्ते की जमीन बताते हुए इसका विरोध किया। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों से लाठी डंडे और ईंट पत्थर चले। इसमें गुड्डू 40, इब्राहिम 60, मुनव्वर 40, मो. इस्माइल 45, शेर अली 35, जेब्राइल 40 और उसकी बेटी अनवरी 17 को चोटें आईं। सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। वहां हालत गंभीर देख गुड्डू, इब्राहिम, मुनव्वर और इस्माइल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव, सीओ राणा महेंद्र प्रताप सिंह पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों पर कार्रवाई की जाएगी।