फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Chargesheet to the superintendent, instructions to stop the salary of two others

अधीक्षक को चार्जशीट, दो अन्य का वेतन रोकने का निर्देश

Mon, 31 May 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Chargesheet to the superintendent, instructions to stop the salary of two others
डीएम मनीष कुमार वर्मा ने सीएचसी सतहरिया में बन रहे 50 बेड की क्षमता वाले एल-वन अस्पताल निरीक्षण किया। प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डा. यूके सान्याल से दवा और टीकाकरण की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि गांवों में टीम भेजकर टीकाकरण कराएं। डीएम ने सुजानगंज स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान दवा, मशीनों के रखरखाव व सफाई व्यवस्था ठीक न मिलने पर सीएमओ को प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक को चार्ज शीट जारी करने तथा चीफ फार्मासिस्ट एसके सिंह, अवधेश, तीर्थराज का वेतन रोकने का निर्देश दिया। सीएमओ को उन्होंने अस्पताल में तीन दिन के अंदर सारी व्यवस्था दुरुस्त कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने की हिदायत भी दी। सीएमओ को सफाई एजेंसी के खिलाफ भी कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने स्टाफ नर्स संगीता से बच्चों के डिलेवरी की संख्या के बारे में जानकारी ली। स्टाफ नर्स ने बताया गया कि प्रतिदिन दो से तीन डिलेवरी हो रही है। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार को निर्देश दिया कि अस्पताल में आवश्यक दवा एवं कोरोना किट की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं। दस जून के पहले ऑक्सीजन प्लांट चालू कराने को कहा। इस अवसर पर डॉ. संजय सिंह, डॉ. कमलेश पटेल, फार्मासिस्ट प्रमोद मौर्य, एलटी रत्नाकर तिवारी, स्टाफ नर्स नीलमणि, सीमा, मिलन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

डीएम ने सुजानगंज स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया। प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डा. आरडी यादव से केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। गांव में टीम भेजकर टीकाकरण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान दवा, मशीनों के रख-रखाव, सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने पर सीएमओ को अधीक्षक के खिलाफ चार्जशीट जारी करने का निर्देश एवं चीफ फार्मासिस्ट एसके सिंह, अवधेश, तीर्थराज का वेतन रोकने का निर्देश दिया। सीएमओ को यह निर्देश भी दिया कि तीन दिन के भीतर अस्पताल में सभी प्रकार की व्यवस्था ठीक कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। सफाई एजेंसी के खिलाफ भी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस दौरान मेडिकल अफसर मनीष केसरवानी, डॉ. देवेंद्र पाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed