{"_id":"60393a678ebc3e8ca76f6a4c","slug":"chancellor-gave-success-spells-to-students-jaunpur-news-vns577002160","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलपति ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलपति ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र
विज्ञापन
टीडी इंटर कालेज के स्थापना दिवस के मौके पर छात्रा को सम्मानित करते महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ?
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। टीडी इंटर कॉलेज के मारकंडेय सिंह सभागार में शुक्रवार को संस्थापक दिवस समारोह के मुख्य अतिथि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. टीएन सिंह ने विद्यार्थियों को सफलता के मंत्र दिए। कहा कि लक्ष्य को निर्धारित कर प्रयास करने से ही सफलता मिलेगी। असफलताओं से मायूस होने की बजाय विद्यार्थी उससे सीख लें।
कॉलेज के गौरवशाली इतिहास का जिक्र करते हुए प्रो. टीएन सिंह ने कहा कि संस्था की स्थापना जिस उद्देश्य से की गई थी, वह पूरी तरह से फलीभूत रहा है। इस संस्थान से शिक्षा ग्रहण कर प्रतिभाएं राष्ट्रीय फलक पर अपना प्रकाश फैला रही हैं। छात्रों की सफलता से शिक्षण संस्थाओं की पहचान होती है। अध्यक्षीय संबोधन में पूर्व कुलपति डॉ. कीर्ति सिंह ने कहा कि टीडी इंटर कॉलेज की प्रतिभाएं विश्व में योग्यता का लोहा मनवा रही हैं। विशिष्ट अतिथि पूर्व सत्र एवं जिला न्यायधीश संजय कुमार सिंह ने कहा कि यहां से पढ़े विद्यार्थी जहां भी हैं, अपनी धमक कायम रखे हुए हैं। प्रधानाचार्य डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह ने संस्था की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। प्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि शैक्षणिक प्रगति के मार्ग में आने वाली समस्त अवरोधों को समाप्त कर दिया जाएगा। प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने अतिथियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. श्री प्रकाश सिंह, उप प्रबंधक डॉ. ओम प्रकाश सिंह, डॉ. रामनयन सिंह, सुधाकर उपाध्याय, डॉ. जेपी सिंह, एसपी सिंह, डॉ. सुभाष सिंह, डॉ. डीआर सिंह, इंद्रभुवन सिंह, जनार्दन सिंह, अभिषेक सिंह, डॉ. प्रीति उपाध्याय,आदि उपस्थित रहे। संचालन डॉ. सुनील कुमार सिंह ने किया। कॉलेज की छात्रा छात्रा अंशिका, राजनंदनी, वंशिका, आंचल, रंजना, नित्या, अंजली, नैना, सेजल, स्नेहा, महक, सोनाली, सोनी, साक्षी, साक्षी, पिहू, खुशबू, नेहा आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
इन मेधावियों को किया पुरस्कृत
जौनपुर। विद्यालय में बेहतर अंक पाने वाले आलोक रंजन, तस्मीया बानों, संध्या यादव, सुधा अग्रहरी, फरहीन बानों, मुस्कान यादव, श्रुति प्रजापति, आस्था सिंह, सिमरन, पूजा, शिवकांत, अर्पिता, जरिना, हर्षिता, अंशी को अपनी कक्षा में प्रथम स्थान पाने पर पुरस्कृत किया। नीरज, शशांक, अनिषा, अंशी को कक्षा 10 गणित में सर्वोत्तम अंक पाने पर मदनमोहन भट्टाचार्य रजत पदक, कक्षा 8 में सर्वोत्तम अंक पाने पर अर्पिता सिंह को मायाशंकर लाल छात्रवृत्ति, प्रो. तिलकधारी सिंह मेधा पुरस्कार से ऐश एवं आयूष को सम्मानित किया। वैष्णवी एवं अंकिता को जूनियर बेस्ट कैडेट, राजन को सिनियर बेस्ट कैडेट का पुरस्कार दिया। निबंध में प्रियांशी को प्रथम, शुभी को द्वितीय, रंगोली में ऐश, शिवांगी एवं प्रज्ञा, पोस्टर प्रतियोगिता में अंजली पाल व मेंहदी में शुभा को पुरस्कृत किया गया।