फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Challan of 11966 vehicles breaking rules in one month

Jaunpur News: एक माह में नियम तोड़ने वाले 11966 वाहनों का चालान

Fri, 01 Dec 2023 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Challan of 11966 vehicles breaking rules in one month
जौनपुर। नगर स्थित पुलिस लाइन के बहुउद्देशीय हाल में शुक्रवार को यातायात माह जागरूकता कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान जागरूकता के लिए कार्य करने वाले विद्यार्थियों व अन्य संस्थानों के लोगों को सम्मानित किया गया। एक माह में यातायात नियमों को तोड़ने वाले 11966 वाहनों का चालान किया गया और 796700 का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

नवंबर माह को यातायात जागरूकता माह के रूप में मनाया जाता है। महीने भर यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। वाहनों की चेकिंग की गई। चालकों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई । समापन समारोह में जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने जागरूकता कार्यक्रम में सहयोग करने वाले छात्र-छात्राओं समेत अन्य संस्थान के लोगों को सम्मानित किया। कहा कि यातायात नियम का पालन करने से जान बच सकती है। हर दिन देश में कहीं न कहीं लोग हादसे का शिकार होते है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक नगर बृजेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात, देवेश सिंह, प्रतिसार निरीक्षक अनुपम सिंह, प्रभारी निरीक्षक यातायात जीडी शुक्ला द्वारा दीप प्रज्ज्वलन किया गया। इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य, एआरटीओ प्रशासन रमेश चंद्र श्रीवास्तव, संभागीय निरीक्षक अशोक कुमार श्रीवास्तव, ज्ञानप्रकाश सिंह, दिनेश सिंह आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed