फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Certificate of debt waiver distributed among farmers

किसानों में बांटे कर्जमाफी के प्रमाणपत्र

Sun, 10 Sep 2017 11:36 PM IST
jaunpur
jaunpur Updated Sun, 10 Sep 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
Certificate of debt waiver distributed among farmers
किसान ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरण मे किसानों के साथ मंत्री रीता बहुगुणा जोशी। - फोटो : jaunpur
प्रभारी मंत्री डा. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा है कि भाजपा की 15 साल बाद प्रदेश में सरकार बनी है। बिगड़ी व्यवस्था सुधारने के लिए सरकार को पांच साल का समय तो दीजिए। केंद्र व प्रदेश सरकार बिजली, पेयजल, आवास आदि की सुविधाएं मुहैया करा रही है।  
विज्ञापन


महिला कल्याण, परिवार कल्याण मातृ एवं शिशु कल्याण, पर्यटन मंत्री डा. रीता बहुगुणा जोशी रविवार को मां दुर्गा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में फसल ऋण मोचन योजना के तहत प्रमाण पत्र वितरण समारोह को संबोधित कर रही थी। उन्होंने 15 किसानों को प्रमाण पत्र वितरित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि जिले में पहले चरण में 15271 कृषकों के लिए 86.78 करोड़ त्रण मोचन कर बैंक खाते में भेजा गया। आज 5062 किसानों को 27.50 करोड़ रुपये का ऋण मोचन प्रमाण पत्र दिया गया।
विज्ञापन


 जिले में 98704 किसानों को कर्जमाफी के लिए चिह्नित किया गया है। उन्होंने कहा कि सात दिन के भीतर सभी किसानों के फसली त्रण मोचन योजना का कार्य पूरा करा लिया जाएगा। बताया कि प्रदेश में 10 हजार सोलर पंप के आनलाइन प्रार्थना पत्र मांगे गए हैं। राज्यमंत्री नगर विकास अभाव सहायता गिरीश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार लघु एवं सीमांत किसानों के एक लाख रुपये तक कर्ज माफी कर रही है। जिले मेें पिछले वर्ष की अपेक्षा 10 गुना गेहूं क्रय किया गया है। सभी के खाते में आनलाइन भुगतान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में चार चीनी मिलें पुन: चलाई जाएगी। सांसद मछलीशहर रामचरित्र  निषाद ने कहा कि वर्ष 2019 तक सभी घरों में विद्युत आपूर्ति करा दी जाएगी। सांसद केपी सिंह ने कहा कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का प्रयास प्रधानमंत्री द्वारा किया जा रहा है। एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशु, जफराबाद विधायक डा. हरेंद्र सिंह, बदलापुर विधायक रमेश मिश्रा ने भी संबोधित किया।


इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुुशील उपाध्याय, पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी, ब्रह्मदेव मिश्र, शमशेर सिंह, सुरेंद्र सिंहानिया, डीएम सर्वज्ञ राम मिश्र, एसपी शैलेश कुमार पांडेय, सीडीओ आलोक सिंह, अपर जिलाधिकारी आरपी मिश्र, रामआसरे सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक डा. अनिल पांडेय, संजय राय, उपनिदेशक कृषि जयप्रकाश, जिला कृषि अधिकारी अमित कुमार चौबे आदि अधिकारी उपस्थित रहे।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed