{"_id":"625b0dff397e024df809b17d","slug":"cement-shed-exploded-with-explosion-one-injured-jaunpur-news-vns648687737","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमाके के साथ फटा सीमेंट शेड, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमाके के साथ फटा सीमेंट शेड, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के जौनपुर-आजमगढ़ हाइवे पर कबीरुद्दीनपुर गांव स्थित एक ढाबे की सीमेंट शेड शनिवार को धमाके साथ फट गया। उसके टुकड़े की जद में आने से सीमेंट शेड के नीचे साए ढाबे पर काम करने वाला एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच पड़ताल की। पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए अपने स्तर से तहकीकात कर रही है।
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के हाइवे पर कबीरुद्दीनपुर गांव स्थित जेएम यदुवंशी ढाबे पर शनिवार की भोर में लगभग तीन बजे सीमेंट शेड में हल्का धमाका हुआ। धमाके के आवाज के साथ ढाबे का एक टीन शेड टूटकर नीचे गिर गया। टीन शेड के नीचे सो रहा ढाबे पर काम करने वाला राजेंद्र शर्मा पुत्र राज नारायण (45) निवासी थाना नेवढि़या घायल हो गया। घटना की सूचना ढाबा मालिक गोपाल यादव निवासी कबीरुद्दीनपुर थाना गौराबादशाहपुर ने पुलिस को दी। विस्फोट कैसे हुआ यह कोई समझ नहीं पाया। वही, सूचना पर 112 पुलिस और थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर अवध नाथ यादव पहुंचकर जांच पड़ताल की। इस बारे में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष अवध नाथ यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मौके पर किसी प्रकार के विस्फोटक के साक्ष्य नहीं मिले हैं और ढाबे के मालिक द्वारा अभी तहरीर भी नहीं दी गई है। फिर भी पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।