फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Cement-laden truck stuck in highway drain, jammed for four hours

हाईवे के नाले में फंसी सीमेंट लदी ट्रक, चार घंटे लगा जाम

Fri, 24 Jul 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Cement-laden truck stuck in highway drain, jammed for four hours
हाईवे के नाले में फंसी सीमेंट लदी ट्रक, चार घंटे लगा जाम
विज्ञापन

जौनपुर-रायबरेली मार्ग पर मछलीशहर कस्बे का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
मछलीशहर। नगर के जौनपुर-रायबरेली हाईवे के किनारे बनी नाली में ट्रक का पिछला पहिया फंस जाने से आवागमन बाधित हो गया। इससे दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। करीब चार घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। पुलिस ने ट्रक को क्रेन की मदद से निकलवाकर जाम खत्म कराया।

नगर के एक बिल्डिंग मैटेरियल के व्यवसाई ने सीमेंट दुकान में उतारने के लिए हाईवे की पटरी पर बने नाले पर ट्रक चढ़वा दिया। ओवरलोड ट्रक नाले पर चढ़ते ही ट्रक का पिछला पहिया धंस गया। नाला टूट गया और ट्रक उसमें फंस गई। काफी प्रयास के बाद भी ट्रक नाले से नहीं निकला। ट्रक फंसने से रोड जाम लग गया। इससे हाईवे के एक लेन पर आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया। जाम इतना भयावह था कि बाइक भी आगे नहीं निकल पा रही थी। एक लेन बंद होने लोगों ने दूसरे लेन से जाने की कोशिश की तो उस पर भी दो किमी लंबी वाहनों की कतार लग गई। दोनों लेन जाम होने से रोडवेज, प्राइवेट बसों के यात्रियों के अलावा चार पहिया वाहन भीषण गर्मी में घंटों हलाकान होते रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह ट्रक को नाली से बाहर निकलवा कर जाम खत्म करवाया। सुबह से दोपहर करीब चार घंटे जाम में फंसे लोग हलाकान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed