फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Celebrated celebration, crackers also burst

मनाया जश्न, पटाखे भी फोड़े

Mon, 20 Mar 2017 12:29 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Mon, 20 Mar 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
Celebrated celebration, crackers also burst
पत्नी को मिठाई खिलाती परिवार की महिलाएं। - फोटो : jounpur
गिरीश यादव को राज्य मंत्री बनाए जाने की खबर टीवी के जरिए मिली तो उनके शहर स्थित आवास पर लोग बधाई देने पहुंचने लगे। गिरीश के 13 वर्षीय पुत्र वैभव भी लोगों के बीच में बैठकर सबकी बातें सुन रहा था। तभी उसके मोहल्ले को कुछ दोस्त बैट बाल लेकर  आ गए। संडे का दिन होने के कारण सभी लड़के क्रिकेट खेलने मैदान पर जा रहे थे। साथियों ने वैभव को मैदान पर चलने के लिए कहा तो उसने कहा कि आज क्रिकेट खेलने नहीं चलेंगे। पापा मंत्री बने हैं अभी वह टीवी पर दिखेंगे। उधर, गिरीश को मंत्री बनाए जाने की खबर मिलते ही पार्टी कार्यकर्ता और उनके समर्थक जश्न में डूब गए। जगह जगह मिठाइयां बाटी गई और उत्साहित समर्थकों ने पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया। शहर के ख्वाजगी टोला स्थित उनके मकान से लेकर पैत्रिक गांव पनियरियां तक बधाई देने वालों का तांता लगा है।
विज्ञापन

गिरीश के परिवार के लोगों को सुबह तक पता नहीं था कि उन्हें प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल किया जा रहा है। गिरीश की पत्नी संजू यादव रोज की तरह रविार को भी घर के काम में व्यस्त थीं। उनके पिता सवधू राम यादव खेतीबारी के काम में लगे थे। गिरीश को मंत्री बनाए जाने की खबर सबसे पहले उनके बेहद करीबी            राजदेव यादव ने गिरीश के भतीजे सौरभ यादव को फोन पर दी। फिर क्या था, घर का सारा काम धाम छोड़ परिवार के सभी सदस्य टीवी से चिपक गए।
विज्ञापन


गिरीश की पत्नी संजू यादव, बेटी प्रगति, पूजा और बेटा वैभव, भाई दूधनाथ यादव सहित परिवार के अन्य सदस्य भी टीवी देखने बैठ गए। खबर मिलते ही पास पड़ोस के लोग भी जमा होने लगे। एक दूसरे को लोग मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे थे। राज्य मंत्री की  शपथ लेने के बाद गिरीश के परिवार के सभी सदस्यों के फोन घनघनाने लगे। नात रिश्तेद, शुभचिंतक सभी फोन पर बधाई दे रहे थे।  शहर में जगह जगह लोग खुशी में मिठाइयां बाटे और एक दूसरे को बधाई दी।  सिपाह स्थित देव फीलिंग स्टेशन पर राजदेव यादव, शमीम अहमद, सुबेदार यादव आदि ने मिठाइयां बाटी। गिरीश यादव के समसपुर पनियरियां स्थित पैत्रिक आवास पर भी बधाई देने वालों की भीड़              लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, विधायक गिरीश यादव को कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता नदीम जावेद को हराने का इनाम मिल गया। इस बार भाजपा और उसेक सहयोगी दल ने पांच  सीटों पर जीत हासिल की है। सपा को तीन और बसपा को एक सीट मिली है। पांच सीटों पर विजय के बाद भी एक विधायक को राज्यमंत्री बनाया गया है। वह भी क्षेत्रीय समीकरणों और जातिगत आधार पर मौका मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed