फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ceased by raiding clinics and pathology running without degree

बिना डिग्री के चला रहे क्लिनिक व पैथालॉजी पर छापेमारी कर किया सीज

Wed, 07 Sep 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Ceased by raiding clinics and pathology running without degree
सिकरारा। क्षेत्र के एक अस्पताल व पैथालॉजी सेंटर पर एसडीएम सदर ने मंगलवार को सीज कर दिया। एक क्लिनिक संचालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों ही बिना डिग्री के क्लीनिक व पैथालॉजी सेंटर का संचालन कर रहे थे।
विज्ञापन

एसडीएम सदर ज्योति सिंह, डिप्टी सीएमओ व प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शशिकांत पटेल के साथ सिकरारा चौराहे के समीप एक पैथालॉजी सेंटर की जांच के लिए पहुंची। केंद्र पर ताला लगा था। एसडीएम ने पैथालॉजी बारे में लोगों से पूछा तो पता चला कि गली में एक अस्पताल में उसका संचालन किया जा रहा है। वहां टीम के पहुंचते ही कर्मचारी पीछे की दीवार फांदकर भागने लगे।
विज्ञापन

अधिकारियों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अस्पताल संचालन खाना पट्टी निवासी बृजेश कुमार निषाद डिग्री नहीं दिखा सके। उसने बताया कि उसने बीएचयू से बीएचएमएस, सीसीवाईपी की डिग्री हासिल की है। तीन मरीज ड्रिप चढ़वा रहे थे। एसडीएम ने अस्पताल को सीज करा दिया। टाइफाइड, मलेरिया से ग्रसित मरीजों दूसरी जगह इलाज के लिए भेजा गया और डॉक्टर को हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद टीम पैथालाजी सेंटर के चार ताले कटवाकर अंदर दाखिल हुई और कागजात पैड रजिस्टर व लैपटॉप आदि जब्त कर लिया। उसे सीज कर दिया गया। पीएचसी प्रभारी डॉ. एसके पटेल ने बताया कि चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पैथॉलजी सेंटर पर तीन दिन में दस्तावेज प्रस्तुत करने का नोटिस चस्पा करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed