फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   CDO reviews preparations for Shahganj Festival

Jaunpur News: शाहगंज महोत्सव की तैयारियों की सीडीओ ने की समीक्षा

Tue, 02 Dec 2025 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
CDO reviews preparations for Shahganj Festival
विज्ञापन

रामलीला मैदान में आगामी महोत्सव की तैयारियों को लेकर सोमवार को स्थानीय डाक बंगले में समीक्षा बैठक हुई। इसमें जिले के सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे। सीडीओ ध्रुव खाड़िया ने महोत्सव स्थल पर बनने वाली व्यवस्थाओं वाहन पार्किंग, विवाह मंडप, सांस्कृतिक मंच, प्रवेश व निकास द्वार, भोजन व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन के बारे में विस्तृत जानकारी लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं समय पर एवं सुचारू रूप से पूरी हों ताकि लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो। क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान और कोतवाल केके सिंह से सुरक्षा व्यवस्था, रूट डायवर्जन, सीसीटीवी कैमरों की संख्या एवं निगरानी, साथ ही ड्रोन कैमरे लगाने की योजना पर जानकारी ली गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि महोत्सव के दौरान सुरक्षा में कोई कमी न रहे। इससे पहले निषाद पार्टी के विधायक रमेश सिंह ने कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed