फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   CC TV cameras will be installed in 30 places in the town

कस्बे में 30 स्थानों पर लगेंगे सीसी टीवी कैमरे

Sat, 28 Dec 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
CC TV cameras will be installed in 30 places in the town
कस्बे में 30 स्थानों पर लगेंगे सीसी टीवी कैमरे
विज्ञापन

कैमरा लगाने के लिए जगह-जगह लगाए जा रहे पोल
संवाद न्यूज एजेंसी
मड़ियाहूं। नगर पंचायत की सुरक्षा अब सीसी टीवी कैमरा निगरानी होगी। दस लाख की लागत से नगर में 30 स्थानों पर सीसी टीवी कैमरा लगाने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए नगर पंचायत ने पूरे कस्बे में खम्भे लगवाने का काम शुरू कर दिया है। नगर पंचायत कैमरे लगवाने के लिए 30 खम्भे गाड़ने और पेंटिंग कराने का काम प्रारंभ कर दिया है। कैमरा लग जाने से नगर अराजक तत्वों और मनचलों की अब खैर नहीं होगी। पहले चरण में कोतवाली तिराहा, जामा मस्जिद ,कोतवाली, शिफा हॉस्पिटल, ईदगाह रोड, राम जानकी मंदिर तक कैमरा लगवाने का कार्य चल रहा है। मड़ियाहूं विधायक डा. लीना तिवारी का आवास कैमरे की जद से अभी बाहर रहेगा। दूसरे चरण में स्टेशन रोड, विधायक आवास ,जलालपुर रोड, सत्ती माई तिराहा तक कैमरा लगाया जाएगा। इसका कन्ट्रोल रूम कोतवाली परिसर के शौचालय के दूसरे तल पर बन रहा है। कैमरा लगाएं जाने से कस्बा वासियों में खुशी है। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत डा.संजय कुमार ने बताया कि पहले चरण का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। दूसरे चरण में पूरे नगर में कैमरा लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed