फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   CBSE exams to begin today at 22 centres

Jaunpur News: आज से 22 केंद्रों पर शुरू होंगी सीबीएसई की परीक्षाएं

Tue, 17 Feb 2026 02:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
CBSE exams to begin today at 22 centres
जौनपुर। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं मंगलवार से जिले के 22 परीक्षा केंद्रों पर शुरू होंगी। परीक्षा की तैयारियों को सोमवार को अंतिम रूप दे दिया गया। छात्रों को प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए गए हैं। बोर्ड परीक्षा में करीब 17 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। हाईस्कूल में 10 हजार और इंटर में करीब सात हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से 1:30 बजे तक चलेंगी। छात्रों को आधे घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की हिदायत दी गई है। परीक्षाएं 11 अप्रैल तक चलेंगी। जिले में इसके लिए कुल 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस वर्ष कक्षा 10 में 10 हजार और 12वीं में करीब सात हजार छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इस तरह जिले में कुल परीक्षार्थियों की संख्या 18,517 रहेगी। सभी केंद्रों के सेंटर सुपरिटेंडेंट और प्रधानाचार्यों को परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलमुक्त कराने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्र सुबह नौ बजे खोल दिए जाएंगे। सुबह 10 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। लिखित परीक्षा का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक है। मां दुर्गा जी विद्यालय के प्रिंसिपल अशोक कुमार सिंह ने परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से एक दिन पहले अभिभावकों के साथ परीक्षा केंद्र का भ्रमण कर लें ताकि केंद्र का स्थान और वहां पहुंचने का मार्ग पहले से स्पष्ट हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed