फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   CBI completes investigation, will file chargesheet on March 9

सीबीआई ने की जांच पूरी,नौ मार्च को दाखिल करेंगे चार्जशीट

Wed, 23 Feb 2022 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
CBI completes investigation, will file chargesheet on March 9
जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के चक मिर्जापुर गांव निवासी कृष्ण कुमार यादव उर्फ पुजारी यादव की पुलिस कस्टडी में हुई मौत के मामले में सीबीआई ने जांच पूरी कर ली है। वह अब हाईकोर्ट में जल्द ही चार्जशीट दाखिल करेगी। यह जानकारी कृष्णा यादव के भाई अजय यादव ने दी। उन्होंने बताया कि मामले में दस पुलिस अधिकारियों में से नौ को गिरफ्तार कर चुकी है। सीबीआई ने मंगलवार को इसकी जानकारी हाइकोर्ट में दी है। कृष्ण कुमार यादव की तरफ के अधिवक्ता गजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि सीबीआई ने हाई कोर्ट के समक्ष कहा कि वह एक सप्ताह के भीतर चार्जशीट दाखिल करअपनी रिपोर्ट हाई कोर्ट को सौंपेगी। हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई नौ मार्च को तय की है। इस मामले में सीबीआई के अधिवक्ता ने फरार एसओजी टीम के पुलिस अधिकारियों की गिरफ्तारी के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी। याची का कहना है कि 11 फरवरी 2021 को एसओजी टीम अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में उसके घर दबिश देने के दौरान 60 हजार रुपये लूट लिए थे। आरोप है कि उसी दिन एसओजी टीम कृष्ण कुमार यादव उर्फ पुजारी यादव को हिरासत में लेकर थाने ले गई। बर्बरतापूर्वक की गई पिटाई से कस्टडी में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस 12 फरवरी की सुबह शव जिला अस्पताल में फेंककर भाग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed