{"_id":"6a21da0a9d18d205af0b5efd","slug":"caution-teacher-duped-of-rs-20000-in-the-name-of-providing-home-tutor-job-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-156402-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान : .होम ट्यूटर की नौकरी देने के नाम पर शिक्षक से 20 हजार की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान : .होम ट्यूटर की नौकरी देने के नाम पर शिक्षक से 20 हजार की ठगी
विज्ञापन
खेतासराय। मनेछा स्थित एक कॉन्वेंट स्कूल के शिक्षक ऑनलाइन नौकरी के नाम पर साइबर ठगों के शिकार हो गए। शातिर ठगों ने नामचीन कंपनी का झांसा देकर शिक्षक राहुल गुप्ता से करीब 20 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित शिक्षक ने साइबर अपराध पोर्टल और सरायख्वाजा थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
थाना क्षेत्र के जपटापुर गांव निवासी पीड़ित राहुल गुप्ता ने बताया कि 23 मई को इंस्टाग्राम पर उन्हें एक लिंक मिला था, जिसमें एडुटेक कंपनी ‘बायजू’ में ऑनलाइन होम ट्यूटर की आवश्यकता होने का विज्ञापन दिया गया था। बेहतर भविष्य और नौकरी की उम्मीद में उन्होंने 29 मई को लिंक के जरिए अपने शैक्षणिक दस्तावेज अपलोड कर दिए और पंजीकरण शुल्क के रूप में 1,500 रुपये भेज दिए।
कुछ समय बाद कथित कंपनी के एचआर का फोन आया और बताया कि उनका चयन हो गया है। इसके बाद उन्हें मेसेज भेजकर लैपटॉप और वाई-फाई की सुविधा के नाम पर 9,150 रुपये जमा करने को कहा गया। ठगों ने भरोसा दिलाया कि इसमें से महज 150 प्रोसेसिंग फीस काटकर शेष राशि वापस कर दी जाएगी। शिक्षक ने उन पर विश्वास कर राशि ट्रांसफर कर दी। इसके तुरंत बाद ठगों ने दोबारा फोन कर कहा कि राशि बताने में गलती हो गई थी, इसलिए 9,115 रुपये अतिरिक्त जमा करने होंगे, जो बाद में रिफंड हो जाएंगे। राहुल ने यह रकम भी भेज दी।
विज्ञापन
कुछ ही देर बाद ठगों ने फिर मेसेज भेजकर लैपटॉप, कैमरा, माइक सहित अन्य उपकरण भेजने के नाम पर 24,907 रुपये और जमा करने की मांग की। अपने साथ हुई ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने तत्काल 30 मई को राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। सरायख्वाजा थाना प्रभारी अमरेंद्र पाण्डेय ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जाएगी। संवाद