फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Caught two outsiders in TD college

Jaunpur News: टीडी काॅलेज में दो बाहरी पकड़ाएं

Thu, 13 Jul 2023 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Caught two outsiders in TD college
टीडी कॉलेज में बृहस्पतिवार को प्राचार्य प्रोफेसर आलोक सिंह के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें अनुशास्ता मंडल टीम के सदस्यों, चौकी प्रभारी टीडी कॉलेज द्वारा कला संकाय, वाणिज्य संकाय, विज्ञान संकाय, कृषि संकाय में गहन चेकिंग की गई। इसमें दो बाहरी युवक पकड़े गए। इसके बाद उनको पुलिस के हवाले कर दिया गया। प्राचार्य प्रो. आलोक कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी स्थिति में महाविद्यालय में अनुशासन बनाए रखने के लिए हम कटिबद्ध हैं, जो भी बाहरी तत्व पठन-पाठन एवं अनुशासन व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करेंगे। उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी छात्र अपने ड्रेस में आए। इस मौके पर मुख्य अनुशास्ता प्रोफेसर रीता सिंह, डाॅ. हरिओम त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। इस बाबत टीडी काॅलेज चौकी इंचार्ज आशुतोष गुप्ता ने बताया कि दो बाहरी युवकों को चेकिंग के दौरान पकड़ा गया था। उन्हें सख्त चेतावनी देते हुए छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed