फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Caught in one hour 20 overloaded vehicles

एक घंटे में पकड़े गए 20 ओवरलोड वाहन

Thu, 24 Nov 2016 01:19 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Thu, 24 Nov 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
ट्रकों की इंट्री से लाखों की कमाई का खेल का खुलासा डीएम की सर्जिकल स्ट्राइक में बुधवार की देर शाम हो गया। डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर ने 20 से अधिक ओवरलोड गाड़ियों को पकड़ कर उनके कागजात जांच के लिए कब्जे में ले लिया। ओवरलोड ट्रकों की चेकिंग शुरू होते ही पूरे जिले में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


इंट्री कराने वाले दलालों में खलबली मच गई। नियमों को दरकिनार कर सड़कों पर ओवरलोड ट्रकों का संचालन बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में पीटीओ ने तीस ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई किया तो महकमे में खलबली मच गई।
विज्ञापन


इस खेल में मुख्य बात यह है कि ओवरलोड ट्रक चालक कोड बता देता है और उसका सूची में नाम देख कर चेकिंग करने वाले परिवहन विभाग के अधिकारी उसे छोड़ देते हैं।  यह खेल लंबे समय से चल रही थी। जिसका छह नवंबर के अंक में अमर उजाला ने खुलासा करने के बाद इसके खिलाफ अभियान शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को शासन से आए निर्देशों के क्रम में डीएम ने एसडीएम सदर राकेश पटेल के नेतृत्व में टीम भेजकर जांच शुरू कराया। जहां जफराबाद में 11 गाड़ियां एसडीएम ने चेक किया। इसमें तकरीबन सात गाड़ियां ऐसी मिलीं जिसकी परिवहन विभाग के अधिकारियों ने अपने कागज में एएच, प्रभाकर, गुड्डू बाबा, आरटीओ, सीवी सिंह, संभल आदि नामों


से इंट्री दर्ज किया था। इसका प्रमाण अमर उजाला के पास मौजूद है। खैर इस कार्रवाई में तकरीबन 20 ओवरलोड गाड़ियां पकड़ी गई हैं। इनके पकड़े जाने के बाद आसपास के जिलों में भी हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed