{"_id":"6a4021e1487368c9680970ea","slug":"cash-and-jewelry-worth-lakhs-stolen-from-a-location-300-meters-away-from-the-kotwali-police-station-jaunpur-news-c-193-1-jon1041-157890-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: कोतवाली से 300 मीटर दूर नकदी समेत लाखों के जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: कोतवाली से 300 मीटर दूर नकदी समेत लाखों के जेवर चोरी
विज्ञापन
केराकत कोतवाली के पास पवन हलवाई के घर में चोरी। स्रोत-स्वयं
केराकत। कोतवाली क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात हर दिन हो रही है। कोतवाली से महज तीन सौ मीटर की दूर शुक्रवार की रात पवन हलवाई के घर चोरों ने धावा बोल दिया। चोर छत के रास्ते मकान में घुसे और करीब 45 लाख रुपये कीमत के जेवर व 30 हजार रुपये नकदी पर हाथ साफ कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।
पीड़ित पवन हलवाई ने बताया कि वे स्टेशन सड़क स्थित अपने नए मकान के गृह प्रवेश कार्यक्रम में परिवार के साथ गए थे। चोर छत के रास्ते घर में घुसकर कमरों में रखी अलमारी और बक्सों से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण व नकदी लेकर भाग गए। लौटने पर परिवार ने घर का सामान बिखरा देखा तो उनके होश उड़ गए। जांच करने पर अलमारी में रखे कीमती गहने गायब मिले। बताया कि चोरी गए सामान में हार, झुमका, चार अंगूठी, दो मंगलसूत्र, चांदी की पायल, चूड़ी, नथिया, करधनी समेत लगभग 45 लाख कीमत के आभूषण शामिल हैं।
वहीं दूसरे कमरे में अलमारी में रखे 30 हजार रुपये नकद और अन्य जेवर पर भी चोरी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। कोतवाली से इतनी कम दूरी पर हुई चोरी की घटना से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। वहीं पीड़ित परिवार ने पुलिस से चोरी की घटना का जल्द खुलासा कर चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार पांडेय ने बताया, हर पहलू पर पुलिस जांच कर रही है, जल्द ही चोरी का पर्दाफाश होगा।
विज्ञापन
बंद मकान में सेंध लगाकर बर्तन व अनाज चोरी
थानागद्दी। केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी चौकी अंतर्गत भड़ेहरी गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने एक बंद कच्चे मकान में सेंध लगाकर बर्तन और अनाज पर हाथ साफ कर दिया। गांव निवासी बेचन मिश्रा परिवार सहित गुजरात में रहते हैं। उनकी माता गांव स्थित कच्चे मकान में रहती थीं, लेकिन वर्तमान में वह भी अपने बेटे के पास गुजरात गईं हैं। इसी दौरान चोरों ने मकान की कच्ची दीवार में सेंध लगाकर अंदर प्रवेश कर घर में रखा बर्तन तथा अनाज चोरी कर लिया। शनिवार सुबह पड़ोसी पंकज ने मकान में सेंध और सामान बिखरा देख इसकी सूचना फोन के माध्यम से पीड़ित परिवार को दी तथा डायल 112 पुलिस को भी सूचना दी। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद पांडेय ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।-संवाद