जिले के सभी थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहां अधिकांश मामले भूमि विवाद से जुड़े आए। इस कारण वे मौके पर निस्तारित नहीं किए जा सके।
नेवढ़िया थाना परिसर में एएसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह के अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें 15 प्रार्थनापत्र फरियादियों द्वारा दिये गए। इसमें 6 प्रार्थना पत्र का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। मड़ियाहूं स्थानीय कोतवाली परिसर में सीओ संत प्रसाद उपाध्याय की अध्यक्षता में थाना दिवस का आयोजन किया गया। 4 प्रार्थना पत्र आए मौके पर एक प्रार्थना पत्र का निस्तारण किया गया। शाहगंज कोतवाली परिसर में उपजिलाधिकारी नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित थाना दिवस पर फरियादियों द्वारा दो प्रार्थना पत्र पड़े। जिसमें से एक भी प्रार्थना पत्र निस्तारण मौके पर नहीं किया गया। मीरगंज: थाना परिसर में थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सिह की अध्यक्षता मे समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमे आए 6 प्रार्थना पत्रों में एक का निस्तारण किया गया। रामनगर: पुलिस चौकी जमालापुर में थाना दिवस का आयोजन किया गया। जहां 9 फरियादी, 2 का मौके पर निस्तारण किया गया। सुरेरी थाने में समाधान दिवस में कुल नौ प्रार्थना पत्र पड़े। जिसमें 2 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।