फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case registered against mother who murdered her one and a half year old son by slitting his throat

Jaunpur News: डेढ़ साल के बेटे की गला रेत कर हत्या करने वाली मां के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 13 Aug 2024 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Case registered against mother who murdered her one and a half year old son by slitting his throat
नेवढ़िया। जेठपुरा के भंजूपट्टी गांव की दलित बस्ती में रविवार शाम को मां ने क्रोध में अपने डेढ़ साल के बेटे की गला रेतने के बाद खुदकुशी का प्रयास किया। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को सास की तहरीर पर बहू वंदना पर पोते की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

जेठपुरा गांव के दलित बस्ती निवासी प्रदूम गौतम ने घर वालों से खिलाफ जाकर चार साल पहले वंदना से शादी की थी। दोनों में आए दिन किसी न किसी बात को लेकर कहासुनी होती रहती थी। घटना से चार दिन पहले से ही खाना बनाने को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा चल रहा था। रविवार सुबह भी दोनों में कहासुनी हुई उसके बाद पति प्रदूम काम पर मड़ियाहूं चला गया। काम से जब प्रदूम शाम को लौटा तो घर में जाते ही नजारा देख सन्न रह गया। चीखने चिल्लाने लगा। दोनों खून से लथपथ गंभीर रूप से घायल थे, आवाज सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने आनन-फानन मां बेटे को उपचार के लिए मड़ियाहूं ले गए, दोनों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने बेटे पुल्लू को मृत घोषित कर दिया और मां वंदना को बीएचयू रेफर कर दिया। जहां वंदना की स्थिति नाजुक है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर थानाध्यक्ष नेवढ़िया प्रशांत पांडेय मयफोर्स और क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं उमाशंकर सिंह पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए बेटे पुल्लू के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। रात में ही फोरेंसिक टीम ने भी जांच कर आवश्यक साक्ष्य जुटाया। वहीं बुधवार सुबह सास इसराजी की लिखित तहरीर पर पुलिस ने वंदना के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई। इस बाबत थानाध्यक्ष प्रशांत पांडेय ने बताया कि सास की तहरीर पर बहू के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन




इनसेट

पूरे दिन क्षेत्र में होते रही चर्चा

नेवढ़िया। डेढ़ वर्षीय पुत्र पल्लू की गला रेतकर निर्मम हत्या से पूरे क्षेत्र के लोग गमगीन हैं। सोमवार को पूरे दिन इसकी चर्चा होती रही। वहीं वंदना की सास इसराजी ने बताया कि किस पति पत्नी और परिवार में कहा सुनी नहीं होती लेकिन क्या पता था की बहु का क्रोध इस कदर बढ़ जायेगा की अपने ही जिगर के टुकड़े को मार डालेगी। मुझे और बेटे प्रदुम को गुस्से में आकर कई बार मारपीट कर घायल कर चुकी थी। लेकिन तनिक भी अंदेशा नहीं था कि बहु गुस्से में आकर ऐसे कृत्य को अंजाम देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed