फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case of culpable homicide against truck and tractor driver

Jaunpur News: ट्रक व ट्रैक्टर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस

Wed, 13 Dec 2023 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Case of culpable homicide against truck and tractor driver
खुटहन। शेरपुर छित्तूपुर बाजार व शाहगंज वाया प्रयागराज राजमार्ग के कैराडीह गांव के मोड़ पर दो अलग अलग दुर्घटनाओं में मृत युवती व युवक के मामले में पुलिस ने अज्ञात चालकों के खिलाफ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने, घटनास्थल से चोरी से भाग जाने व गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सात दिसंबर को थाने से पांच सौ मीटर आगे कैराडीह गांव के मोड़ पर बाइक सवार अंबेडकरनगर जिले के निकसपुर रामनगर गांव निवासी शिवकुमार तिवारी को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी थी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। बाइक पर सवार भतीजा दिव्यांश भी घायल हो गया था। इनकी तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसी तरह बीते नौ दिसंबर को शेरपुर छित्तूपुर बाजार में सुल्तानपुर जिले के करौंदी थाना क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर गांव निवासी संतोष प्रजापति अपनी बड़ी बहन निशा (28) को बाइक से जौनपुर लेकर जा रहा था। बाजार में गिट्टी लादकर तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर की ट्राली से दबकर निशा की मौत हो गई थी। भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed