फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case not even registered at the behest of the Minister

मंत्री के कहने पर भी नहीं दर्ज हुआ केस

Tue, 12 May 2015 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Tue, 12 May 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
Case not even registered at the behest of the Minister
थाना क्षेत्र के सवंशा में स्थित एक ढाबे पर खड़े ट्रक से चोरों ने ढाई लाख का रिफाइंड तेल रविवार की रात में चुरा लिया। सुबह जानकारी होने पर चालक एफआईआर दर्ज कराने थाने पहुंचा तो एसओ ने उसी की लापरवाही बताकर फटकार लगाते हुए भगा दिया।
विज्ञापन


ट्रक चालक ने अपने मालिक के माध्यम से आजमगढ़ के एक मंत्री से एसओ को फोन कराया। एसओ ने ट्रक चालक को थाने भेजने के लिए कहा लेकिन जब चालक दोबारा थाने पहुंचा तो उसे गालियां सुननी पड़ीं।
विज्ञापन


 इसके बाद ट्रक चालक  रोने लगा। लेकिन एसओ को कोई फर्क नहीं पड़ा। फैजाबाद के रुधौली गांव निवासी फूलचंद्र कश्यप अहमदाबाद से 1440 टीन रिफाइन ट्रक में लादकर बलिया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 रविवार की रात में बक्शा थाना क्षेत्र के सवंशा के पास स्थित एक ढाबा पर खाना खाने के बाद चालक और खलासी दोनों  सो गए। सुबह सोकर उठे तो देखा ट्रक के पीछे से तीरपाल काटकर डेढ़ सौ टीन रिफाइंड तेल पार कर दिया गया


 था। चोरी गए रिफाइंड की कीमत ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। इस संबंध में बक्शा थानाध्यक्ष केके चौबे का कहना है कि चोरी नहीं हुई है। चालक बीमा  का लाभ लेना चाहता है। सीओ की मौजूदगी में थाने पर आया था।

उसके साथ कोई बदसलूकी नहीं की गई है। अलबत्ता उसने कुछ लोगों से फोन कराकर दबाव जरूर डलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed