{"_id":"5f6b77ea7584e50c957423e3","slug":"case-filed-on-two-including-father-in-law-in-gang-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी:पति गया परदेस, तो रक्षक ससुर बन गया भक्षक, बहू से किया सामूहिक दुष्कर्म, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी:पति गया परदेस, तो रक्षक ससुर बन गया भक्षक, बहू से किया सामूहिक दुष्कर्म, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा
Thu, 24 Sep 2020 12:05 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 24 Sep 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
जौनपुर जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र में विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में ससुर के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। एसीजेएम चतुर्थ की अदालत में एफआईआर की प्रति दाखिल की गई।
विज्ञापन
महाराजगंज थाना क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय विवाहिता ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया कि 17 जून 2018 को मुस्लिम रीति-रिवाज से उसका निकाह हुआ। शादी के तीन चार महीने बाद पति रोजगार के लिए महाराष्ट्र चला गया। ससुर की नीयत उसके प्रति अच्छी नहीं थी।
विज्ञापन
10 नवंबर 2019 को वह घर में अकेली थी। रात में ससुर एक अज्ञात व्यक्ति के साथ घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। थाने पर शिकायत के बाद सुनवाई नहीं हुई तो एसपी से गुहार लगाई। वहां से भी कोई कार्रवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली।
विज्ञापन