{"_id":"5ed293348ebc3e90470d00d5","slug":"case-filed-against-youth-who-posted-objectionable-father-arrested-jaunpur-news-vns5275282129","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक पर केस दर्ज, पिता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक पर केस दर्ज, पिता गिरफ्तार
विज्ञापन
सिकरारा। फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक पर पुलिस ने शनिवार को केस दर्ज किया है। उसे प्रश्रय देने के आरोप में पिता को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। क्षेत्र के सादात बिंदुली गांव निवासी एक युवक ने फेसबुक पर एक वर्ग विशेष के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट किया था। शिकायत पर मीडिया सेल ने इसकी पड़ताल शुरू की। जांच में मामला सही होने पर सीओ सदर नृपेंद्र के निर्देश पर सिकरारा थाने में केस दर्ज किया गया। थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि अरोपी राजदीप सिंह उर्फ रिशू पर आईटी एक्ट और उसके पिता विनोद सिंह पर बेटे को प्रश्रय देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पुत्र की तलाश की जा रही है।
खाते में वापस कराए 50 हजार रुपये
जौनपुर। साइबर सेल ने शनिवार को फिर अपनी सतर्कता से एक व्यक्ति के खाते में 50 हजार रुपये वापस कराए। नंदसागर गुप्ता ने ओएलएक्स पर गाड़ी का विज्ञापन देखकर खरीदारी की इच्छा जताई। जालसाज ने विक्रेता बनकर नंदसागर के खाते ही डिटेल हासिल कर ली। के दौरान जालसाजों ने नंदसागर गुप्ता के खाते का डिटेल प्राप्त कर 50 हजार रुपये निकाल लिए थे। पीड़ित की शिकायत पर एसपी ने सायबर सेल को जांच सौंपी। सेल के प्रभारी शाहिद अली, आरक्षी ओमप्रकाश जायसवाल व बसंत कुमार की टीम की अथक कोशिशों के बाद जालसाज ने खाते में 50 हजार रुपये लौटा दिए। सेल प्रभारी ने बताया कि जालसाजों से सावधान रहते हुए किसी तरह का ऑनलाइन लेन-देन करने की जरुरत है। इस वक्त राशन वितरण, फेसबुक मैसेंजर, पीएम केयर फंडे, ईएमआई में छूट आदि के नाम पर लोगों को ठगा जा रहा है।