फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case filed against 23 including National Chairman of Anti-Corruption Committee

भ्रष्टाचार निर्मूलन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित 23 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 14 Dec 2020 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
Case filed against 23 including National Chairman of Anti-Corruption Committee
केराकत। कोतवाल के निलंबन की मांग लेकर धरना देना भ्रष्टाचार निर्मूलन समिति के कार्यकर्ताओं को महंगा पड़ गया है। इस मामले में पुलिस ने सोमवार की शाम समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवींद्र द्विवेदी समेत 23 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के खिलाफ देश व्यापी जागरुकता रैली पर निकले भ्रष्टाचार निर्मूलन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवींद्र द्विवेदी का वाहन शनिवार की शाम काफिले के आगे चल रहे पुलिस एस्कोर्ट के वाहन से टकरा गया था। इसमें उनके वाहन का जहां अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं एस्कोर्ट वाहन में सवार चार पुलिसकर्मी जख्मी हुए थे। समिति के सदस्यों का आरोप था कि हादसे के बाद मौके पर पहुंचे कोतवाल विनय सिंह ने पदाधिकारियों से अभद्रता की और उन्हें थाने में पूरे दिन बैठाए रखा। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष रवींद्र द्विवेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ता मुर्तजाबाद में धरने पर बैठ गए थे। कोतवाल के निलंबन की मांग की। देर रात धरना खत्म कर समिति के पदाधिकारी भदोही रवाना हो गए। सोमवार को मुफ्तीगंज पुलिस चौकी के एक पुलिस कर्मी की तहरीर पर समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवींद्र द्विवेदी, राहुल विश्वकर्मा, राजेंद्र विश्वकर्मा और 20 अज्ञात के खिलाफ शांति भंग करने, विधि विरुद्ध कार्य करने, सोशल डिस्टेंसिग का पालन न करने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया। इसकी जांच मुफ्तीगंज पुलिस चौकी प्रभारी कमलेश कन्नौजिया को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed