फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case filed against 200 supporters including SP candidate

UP Chunav 2022: जौनपुर में बिना अनुमति रोड शो निकालने पर सपा प्रत्याशी समेत 200 समर्थकों पर मुकदमा  

Mon, 28 Feb 2022 01:00 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 28 Feb 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 200 supporters including SP candidate
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
बिना अनुमति के रोड शो करने पर रविवार को जौनपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी सहित 200 समर्थकों पर सरायख्वाजा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसओ देवानंद रजक ने बताया कि रविवार को सदर विधानसभा के सपा प्रत्याशी अरशद खान बिना अनुमति के जुलूस निकाल रहे थे।
विज्ञापन


उनका काफिला हरिहरपुर की तरफ से होते हुए जंगीपुर खुर्द पहुंचा, जिसमें 200 समर्थकों के अलावा 20 से 30 चार पहिया व दो पहिया वाहन शामिल रहा। इससे यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही थी। जानकारी होने पर मौके पर पहुंच कर जुलूस निकालने के संबंध में अनुमति पत्र मांगा गया, लेकिन अनुमति  पत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर सपा प्रत्याशी सहित 200 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मारपीट में निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थक घायल

जौनपुर के जफराबाद क्षेत्र स्थित हौज ट्रामा सेंटर के समीप शनिवार देर शाम निर्दल प्रत्याशी के समर्थक के वाहन पर दो अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया। इससे वाहन का अगला शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान हुए मारपीट में एक लोग घायल हो गए। पुलिस पीडि़त की तहरीर पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है। 

जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के निर्दल प्रत्याशी अभिषेक सिंह सोनू के सहयोगी सत्यम सिंह निवासी नहोरा थाना जलालपुर अपने मित्रों के साथ जलालपुर से जौनपुर जा रहे थे। हौज ट्रामा सेंटर के पास पहुंचते अज्ञात बाइक सवार दो लोगों ने गाड़ी पर ईंट फेंक दिया गया। इस दौरान सत्यम सिंह से अज्ञात व्यक्तियों ने मारपीट की।

इसमें समर्थक घायल हो गए। इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि  दो अज्ञात लोगों की तलाश की जा रही है। उनके खिलाफ मुकदमा भी पंजीकृत किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed