फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case filed against 11 for electricity theft

बिजली चोरी के आरोप में 11 पर मुकदमा दर्ज

Wed, 28 Jul 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Case filed against 11 for electricity theft
विद्युत निगम के अधिकारियों और विजिलेंस टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापे की कार्रवाई करके जांच की। छापे की कार्रवाई के बाद अधिकारियों ने 11 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

शाहगंज में विजिलेंस और विद्युत निगम के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर छापे की कार्रवाई करके जांच की। जांच के बाद टीम ने क्षेत्र के लालापुर, अरगूपुर, बीबीगंज बाजार, जमदरा के नौ लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी का मुकदमा पंजीकृत कराया है। विभाग की इस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा रहा। इस कार्रवाई की जानकारी अधिशासी अभियंता राम नरेश ने दी।
विज्ञापन

मछलीशहर: चोरी से बिजली का उपयोग करने वालों के खिलाफ एसडीओ अमर सिंह पटेल के नेतृत्व में जांच अभियान चलाया गया। महतवाना, शादीगंज सहित अन्य मोहल्लों में कटियामारी करने और मीटर बाईपास के द्वारा बिजली चोरी करने वाले दो लोगों पर बिजली चोरी का मुकदमा पंजीकृत कराया गया। जांच टीम में जेई अभिषेक केसरवानी व अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed