फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case against woman for unnatural misdeeds

महिला से अप्राकृतिक दुष्कर्म में होगा केस

Sat, 03 Oct 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Case against woman for unnatural misdeeds
जौनपुर। न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय ने सरपतहा थाना क्षेत्र निवासी महिला से सामूहिक दुराचार व अप्राकृतिक दुष्कर्म के आरोपियों पर केस दर्ज करने का आदेश दिया है। पीड़िता ने पुलिस में सुनवाई न होने पर कोर्ट गुहार लगाई थी। उसका आरोप था कि पति जिला कारागार में बंद है। नौ जुलाई को वह पति से मिलने जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी। सुबह करीब 8 चौबाहा गांव निवासी युवक आया और उसे शहर तक छोड़ने की बात कह वाहन में बैठा लिया। इसके बाद मास्क लगाने को दिया, कहा कि ऐसा न करने पर चालान कट जाएगा। मास्क लगाते ही वह बेहोश हो गई। इसके बाद युवक और उसके साथियों ने उसके साथ सामूहिक दुराचार व अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। होश में आने के बाद जान से मारने की धमकी दी। इसका वीडियो भी बना लिया। कोर्ट ने सात दिन में केस दर्ज कर इसकी प्रति कोर्ट में प्रस्तुत करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed