फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case against 40 people who blocked the Jaunpur-Prayagraj road and pelted stones at the police

जौनपुर-प्रयागराज मार्ग जाम करने और पुलिस पर पथराव करने वाले 40 लोगों पर मुकदमा

Sat, 16 Apr 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Case against 40 people who blocked the Jaunpur-Prayagraj road and pelted stones at the police
जौनपुर। लाइन बाजार थाना पुलिस ने वाराणसी-सुल्तानपुर रेल प्रखंड पर सीहीपुर रेलवे क्रासिंग पर जौनपुर-प्रयागराज मार्ग जाम करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि 10 नामजद, 10 महिला और 20 अज्ञात पुरुषों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि बुधवार की रात रेल लाइन किनारे युवक का शव मिला था। प्रदर्शनकारी युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार की रात जमकर प्रदर्शन किए थे। पुलिस पर पथराव भी किया गया। इससे दो आरक्षी को भी चोटें आई थीं।
विज्ञापन

लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर दरवेश अली गांव निवासी प्रदीप बिंद (24) का बृहस्पतिवार की रात सीहीपुर रेलवे क्रासिंग के पास शव पाया गया था। मृत युवक के स्वजन ने गांव के एक युवक के विरुद्ध घर से बुलाकर ले जाने के बाद हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। उधर, इसी मामले को लेकर मृतक के परिजनों ने प्रदर्शन किया था। इस दौरान पुलिस पर पथराव भी किया था। रात 12 बजे तक सीओ सिटी जितेंद्र कुमार दुबे की अगुवाई में पुलिस ने सुल्तानपुर दरवेश अली गांव में पैदल मार्च भी किया था। साथ ही शुक्रवार को पुलिस की टीम गांव में भी गई थी। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रदर्शनकारियों द्वारा किए गए पत्थरबाजी से दो घंटे तक जौनपुर-प्रयागराज मार्ग पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। प्रदर्शनकारी व सुल्तानपुर दरवेश अली निवासी सतीश बिंद उर्फ टुंडी, रेशमा, किशन, अनीता बिंद, सीता बिंद, सभाजीत बिंद, अमरजीत बिंद, रेखा देवी, लखंदर बिंद, जयसन देवी, संगीता और 10 महिला और 20 अज्ञात पुरुष के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालना, ईंट पत्थर फेंकना, आवागमन बाधित करना, अफरातफरी का माहौल पैदा करने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। मृतक के परिवार के लोग जिस पर आरोप लगा रहे हैं, उससे पूछताछ भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed