फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   case against 25 including chairman husband

Jaunpur News: जुलूस निकालना पड़ महंगा, चेयरमैन पति सहित 25 पर मुकदमा

Sun, 14 May 2023 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
case against 25 including chairman husband
चुनाव में अध्यक्ष पद पर जीत हासिल करने के विजय जुलूस निकालना शाहगंज नगर पालिका के नव निर्वाचित चेयरमैन रचना सिंह के पति को महंगा पड़ा गया। धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में चेयरमैन के पति सहित कुल 25 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इसमें 20 नामजद और पांच अज्ञात शामिल हैं।नगर निकाय चुनाव के मतगणना के बाद जुलूस निकालने पर प्रतिबंध लगाया गया था। इसके बाद भी शाहगंज में जुलूस निकाला गया। उसी आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर 13 लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पुलिस के अनुसार, मतगणना स्थल से वापसी के समय घासमंडी चौराहे पर कुछ समर्थकों ने जश्न मनाया और नारेबाजी की थी। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने भीड़ को इधर-उधर किया। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि शनिवार शाम जीत का प्रमाणपत्र मिलने के बाद वह सपा प्रत्याशी रचना सिंह को एस्कार्ट करके उनके पुराना चौक स्थित आवास पर छोडने गए। वहां से वापस लौटते वक्त घासमंडी चौक से पहले जाम लगा था। किसी तरह वह घासमंडी चौक पहुंचे तो देखा कि अफरातफरी का माहौल था। लोग दुकानें बंद कर रहे थे। मनाही के बावजूद जीत के बाद अध्यक्ष पति ने अपने साथियों के साथ विजय जुलूस निकाला हुआ था। जुलूस में एक ऑटो रिक्शा भी शामिल था। इस पर एक छोटी साइकिल व समाजवादी पार्टी के झंडे भी लगे हुए थे। जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, उनमें नगर पालिका अध्यक्ष के पति वीरेंद्र सिंह बंटी, सपा नगर अध्यक्ष अर्शद अंसारी के साथ ही संतोष अग्रहरी, सैयद गौहर जैदी, अन्नू मोदनवाल, मोहम्मद अनवर बृजेश यादव, मोनू सिंह, चिरंजू, विशाल, महबूब अहमद, मोहम्मद आजम, मोहम्मद समीर, जुनेद, लियाज, शकील अहमद, अभिषेक यादव, अरबाज, मोहम्मद इरफान समेत चार-पांच अज्ञात भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed