फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case against 147 in Barsathi dispute

Jaunpur News: बरसठी में हुए विवाद में 147 के खिलाफ मुकदमा

Sat, 12 Oct 2024 03:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Case against 147 in Barsathi dispute
थाना क्षेत्र के मंगरमू गांव निवासी विवेक यादव की अगवा कर हत्या के मामले में पुलिस ने 147 लोगों को नामजद व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर 29 लोगों को जेल भेज दिया है। बाजार समेत पड़ोस के कई गांवों में सन्नाटा पसरा है। पुलिसकर्मियों को तिराहे व अन्य संवेदनशील स्थानों पर तैनात कर दिया गया है। मंगरमू व गहली गांवों में धारा 144 लागू कर दी गई है।
विज्ञापन

बता दें कि विवेक यादव की हत्या के बाद परिजनों ने बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे रामपुर-निगोह मार्ग पर शव को रखकर चक्काजाम कर दिया था। वहां पर पहुंची कई थानों की पुलिस ने भीड़ को बलपूर्वक हटाने का प्रयास किया तो गांव वाले उग्र हो गए और पुलिस टीम पर पथराव करते हुए उन्हें दौड़ा लिया था। एएसपी, सीओ व एसओ के वाहनों के शीशे भी तोड़े गये थे। लेखपाल प्रमोद श्रीवास्तव के सिर में गंभीर चोटें भी आयी थीं। इसके अलावा जान बचाने के लिए एक घर में घुसे सिपाही स्वयं को गांव वालों से घिरता देख छत से कूदकर भागे थे। उसके बाद एसपी जौनपुर पहुंचे तो लोग भागने लगे। पुलिस ने कई लोगों को उसी समय हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस ने बनाए गये वीडियो के आधार पर लोगों को पकड़ना शुरू कर दिया है। अभी तक 29 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है जबकि अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed