फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Carcass industry is crumbling, artisans craving work, business reduced

दरी उद्योग का टूट रहा दम, काम को तरस रहे कारीगर, कारोबार हुआ कम

Fri, 02 Oct 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Carcass industry is crumbling, artisans craving work, business reduced
रामनगर स्थित कालीन- दरी के कारखाने में काम करते श्रमिक। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। एक जिला, एक उत्पाद (ओडीओपी) के तहत चयनित दरी उद्योग के हालात सुधरने के बजाय बिगड़ते ही जा रहे हैं। सरकार ने योजना में शामिल जरूर कर लिया लेकिन कोई सुविधा नहीं मुहैया कराई। कारोबार की बेहतरी के लिए किसी तरह का प्रोत्साहन नहीं मिदया गया। इस उपेक्षित उद्योग की हालत लॉकडाउन ने और बिगाड़ दी। लूम बंद हो रहे हैं और कारीगर काम को तरस रहे हैं। कामन फैसिलिटी सेंटर (सीएफसी) का प्रस्ताव भी ठंडे बस्ते में है।
विज्ञापन

कालीन नगरी भदोही से सटा होने के कारण जिले में भी दरी-कालीन के कारीगर बड़ी संख्या में हैं। मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के रामपुर, रामनगर, मड़ियाहूं और बरसठी ब्लाक के दर्जनों गांवों के हजारों परिवार इस धंधे से जुड़े हैं। कोई खुद दरी-कालीन की बुनाई करता है तो कोई बिक्री-कच्चे माल की आपूर्ति का काम करता आ रहा है। चयन के वक्त मंशा थी कि कारीगर की अच्छी संख्या होने के कारण इस उद्योग को बढ़ावा देने में आसानी होगी। उनके कौशल को निखारकर कर उत्पाद की गुणवत्ता बढ़ाई जाएगी। विडंबना है कि योजना शुरू हुए तीन वर्ष बीतने के बाद भी इस दिशा में कोई सार्थक प्रयास नहीं हुए हैं। यहां ज्यादातर छोटे कारोबारी हैं। वह बड़े कारोबारियों से आर्डर लेकर माल तैयार कराते हैं। कारोबारियों की मानें तो स्थितियां लगातार बिगड़ती जा रही हैं। पहले की अपेक्षा धंधा एक चौथाई तक सिमट कर रह गया है। रनापुर, भाऊपुर, गोपालापुर, धनंजयपुर, शेखपुर आदि गांवों में न कारीगरों के पास कोई काम नहीं है। आर्डर न मिलने से कारोबारी भी मायूस हैं। कच्चे माल की आपूर्ति भी मुश्किल होती जा रही है। कॉमन फैसलिटी सेंटर (सीएफसी) बनाने की योजना भी सिर्फ कागजों में रह गई है। अफसरों से जब भी इस बारे में चर्चा होती है, वह कागजी प्रक्रिया शुरू करने की दलील देकर चुप हो जाते हैं। ऐसा रहा तो यह उद्योग पनपने की बजाए, जल्द ही बंद हो जाएगा।
विज्ञापन

ओडीओपी में शामिल दरी-कालीन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास चल रहे हैं। संबंधित क्षेत्रों में कैंप लगाकर कारीगरों को प्रशिक्षण दिलाया गया है। कॉमन फेसिलिटी सेंटर के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही इसकी स्थापना कराई जाएगी। एक ही छत के नीचे सारी सुविधा मिलने से उद्यमियों की परेशानी दूर होगी। -साहब सरन रावत, उपायुक्त, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed