{"_id":"678d4b524f14506ac60d5c27","slug":"car-collides-with-truck-parked-in-fog-one-wedding-guest-killed-seven-injured-jaunpur-news-c-193-1-va11001-128512-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: कोहरे से खड़े ट्रक से भिड़ी कार, एक बराती की मौत, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: कोहरे से खड़े ट्रक से भिड़ी कार, एक बराती की मौत, सात घायल
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के प्रयागराज मार्ग पर पुरऊपुर के पास रविवार की अलसुबह करीब 3 बजे में बरात लेकर लौट रही कार कोहरे के चलते अनियंत्रित होकर खड़े एक ट्रक से भिड़ गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि गाड़ी में सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए सभी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। तीन की हालत गंभीर देख उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। उधर, मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शादी की खुशियों का माहौल गम में बदल गया।
मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सटवां गांव निवासी अशोक सिंह के पुत्र अंकुर सिंह की बरात मध्य प्रदेश के रीवा के सतना स्थित मनगवां गई थी। कुछ बराती रात में ही कार से लौट रहे थे। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के प्रयागराज मार्ग पर स्थित पुरऊपुर गांव के पास घने कोहरे के चलते कार अनियंत्रित होकर वहां खड़े एक ट्रक से पीछे से भिड़ गई। हादसे में सटवां गांव निवासी सुरेश सिंह (60) की मौके पर ही मौत हो गई। कार में बैठे पुष्पेंद्र सिंह (55) प्रदीप सिंह (65) अजीत सिंह (40) अवजीत सिंह ( 25) ऋषि सिंह ( 27) डब्लू सरोज (33) गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक तालिब (30) निवासी कोदहूं को मामूली चोट आई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगराबादशाहपुर में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने पुष्पेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह और अजीत सिंह को प्रयागराज रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि कोहरे के चलते बरातियों से भरी कार ट्रक में जा भिड़ी। इसमें एक की मौत हो गई है और सात बाराती घायल हुए हैं।
गम में तब्दील हो गईं शादी की खुशियां
मुंगराबादशाहपुर। गांववाले खुशियों की बरात लेकर मध्यप्रदेश गए थे, लेकिन बरात लौटी तो ग्रामीणों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। घर से तीन किमी मीटर पहले बरात की कार हादसे की शिकार हो गई। भीषण हादसे में दूल्हे के परिवार के एक सदस्य की जान चली गई। कार में बैठे गांव के ही सात अन्य घायल हो गए । कौन जानता था कि नाचते-गाते बरात ले जाने वाले सुरेश सिंह घर पहुंचने से पहले ही दुनिया को अलविदा कह देंगे। सुरेश सिंह खेती कर परिवार का पालन पोषण करते थे। पत्नी नीरज सिंह मौत की खबर सुनते ही बेहोश होकर गिर पड़ीं। पुत्री सृष्टि ( 24) श्रुति (22) पुत्र शास्वत सिंह (18) दहाड़ मारकर रोने लगे। बच्चों के सिर से पिता का साया हट गया वहीं कमाऊ सदस्य की मौत ने सबको हिलाकर रख दिया। पूरे गांव में सन्नाटा पसरा रहा और घरों में चूल्हे नहीं जले। शादी की खुशियां गम में तब्दील हो गईं।
विज्ञापन
कोहरे से खड़े ट्रक से भिड़ी कार, एक बराती की मौत, सात घायल
- मुंगराबादशाहपुर से मध्यप्रदेश के मनगवां गई थी बरात, पुरऊपुर गांव के पास हुआ हादसा