फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Candles burned in memory of martyrs, burnt effigy of Chinese President

शहीदों की याद में जलाए कैंडल, चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका

Thu, 18 Jun 2020 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Candles burned in memory of martyrs, burnt effigy of Chinese President
शहीदों की याद में जलाए कैंडल, चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका
विज्ञापन

- एलएसी की घटना में विरोध में दूसरे दिन भी विभिन्न संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। एलएसी पर चीन सेना से झड़प में 20 जवानों की शहादत पर विरोध प्रदर्शन का क्रम दूसरे दिन भी जारी रहा। विभिन्न संगठनों ने चीन के राष्ट्रपति और वहां का झंडा फूंककर विरोध जताया। चीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए चीन निर्मित सामानों के बहिष्कार का एलान किया। सरकार से चीन को सबक सिखाने के लिए कड़े फैसले लेने की मांग की।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने उद्देश्य सिंह व कौतुक उपाध्याय के नेतृत्व में चीन का पुतला फूंका। छात्र नेता उद्देश्य सिंह ने कहा कि चीन का दोहरा चरित्र हमेशा से रहा है। चीन गीदड़भभकी देकर भारत को डराने का प्रयास कर रहा है, मगर आज का भारत झुकने वाला नहीं। भारतीय सेना चीन को जवाब देने में सक्षम है और हम सभी को अपने सेना पर गर्व है। इस मौके पर अंश सिंह, हर्षित राय, शुभम प्रजापति, प्रियांशु सिंह रावत, उत्सव सिंह, निशांत यादव, प्रेम शिवाय, आयुष साहू, गोलू, समीर, प्रतीक, अरविंद बिंद, चंचल सिंह आदि मौजूद रहे। भारतीय केसरिया वाहिनी ने पंचमुखी हनुमान मंदिर पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंका। जौिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह व महामंत्री अतुल श्रीवास्तव ने कहा कि अब से वाहिनी का कोई भी कार्यकर्ता चीन में निर्मित सामान नहीं खरीदेगा। अपने संपर्क के अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करेगा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मनोज सिंह काका, नगर अध्यक्ष प्रशांत विक्रम सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, संदीप दुबे, आकाश, सुुधीर सिंह, हर्ष साहू, मनोज सेठ, लल्लू, हर्ष सिंह, विक्रम साहू आदि मौजूद रहे। हिंयुवा नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसमें नगर संयोजक अनंत कुमार साहू, विष्णु गोस्वामी, नगर अध्यक्ष सचिन जायसवाल, संगठन मंत्री अभिजित जायसवाल अभिषेक रावत, आकाश मौर्य, राहुल सिंह, अभि बरनवाल, अनुभव श्रीवास्तव, राज दुबे, सौरभ जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

चारों तरफ गूंजी हुंकार, चीनी सामान का हो बहिष्कार
- व्यापारियों, हिंयुवा, बजरंग सेना सहित अन्य संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुंगराबादशाहपुर/बदलापुर। जिले के विभिन्न कस्बों में भी चीन के खिलाफ संगठनों ने जुलूस निकाल प्रदर्शन किया और कैंडल जलाकर वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका और भारत माता के जयकारे लगाए। व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक गुप्ता के नेतृत्व में जुलूस निकालकर चीन निर्मित सामानों के बहिष्कार की भी अपील की। जुलूस काली मंदिर परिसर से शुरू हुआ। इसमें तहसील अध्यक्ष विश्वामित्र गुप्त, विश्वनाथ जायसवाल, शिवकुमार लल्ला, नंदलाल, राजीव जायसवाल, अतहर जिया आदि मौजूद रहे। जलालपुर: कुटीर पीजी कॉलेज चक्के एनएसएस के स्वयं सेविकाओं ने गलवान में चीनी हमले में शहीद जवानों को कार्यक्रम अधिकारी डॉ श्रीनिवास तिवारी के नेतृत्व में कैंडल जुलूस निकालकर श्रद्धांजलि दी। मार्च हत्नंडिया बाबा स्थल से पशुरू होकर बैंक, पोस्ट आफिस होते हुए ॉलेज पहुंचकर समाप्त हुआ। चीन निर्मित सामानों के बहिष्कार के लिए नारे लगाए और पोस्टर से लोगों को जागरूक किया। प्राचार्य डॉ. कृष्णदेव चौबे, कृष्णा मिश्रा, उपेंद्र दुबे, सुनील, हितेंद्र दुबे, सतिराम यादव, शिवानी दुबे, श्रृष्टि दुबे, प्रतीक्षा चौबे, रीना यादव, कोमल चौरसिया, मधु उपाध्याय, अच्छिता मौर्या, काजल गुप्ता, संजना मिश्रा, स्मृति पांडेय आदि उपस्थित रहे। बदलापुर: हिंयुवा के कार्यकर्ताओं ने नगर के इंदिरा चौक पर चीन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए चीनी राष्ट्रपति और चीन का प्रतीकात्मक झंडा जलाया। प्रदर्शन में ब्लाक अध्यश्र राघवेंद्र सेठ, विनय तिवारी, संजय उपाध्याय, राहुल मौर्या, कुलदीप सिंह, प्रमोद शर्मा, शिवम अस्थाना, रोहित, संजय, विनोद, विकास आदि मौजूद रहे। महराजगंज: बजरंग सेना व रेड ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने तेजी बाजार में चीनी राष्ट्रपति का पुतला जलाया। बजरंग सेना के प्रदेश सचिव राजेश विश्वकर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसमें आलोक गौतम, आशीष जायसवाल, गोपाल गुप्ता, शिवम गुप्ता, लड्डू गुप्ता, असलम शेख, राजेश गुप्ता, राजकुमार उमरवैश्य, शनि मौर्या, कैलाश रजक, मोनू रजक, सूरज सोनी, दीपचंद गुप्ता, संदीप गौतम, सुजीत मौर्य आदि शामिल रहे। गौराबादशाहपुर: कस्बे के व्यापारियों ने उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदू व जिला महामंत्री आरिफ हबीब के निर्देशन में चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंक नारेबाजी की। व्यापारियों ने चाइनीज सामानों के बहिष्कार का निर्णय भी लिया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे व्यापार मंडल अध्यक्ष लल्लन प्रताप सिंह ने कहा कि चीन ने सैनिकों के साथ जिस प्रकार अमानवीय और हिंसक बर्ताव किया, उसका बदला लेना चाहिए। इस अवसर पर इकराम अंसारी, आफताब आलम, सर्वेश अग्रहरि, सतीश साहू, गणेश साहू, राजन मिश्र, रामआसरे, शफीक, अंतिम, पप्पू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed