फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Camera and cash looted after beating up the photographer

फोटोग्राफर को पीटकर कैमरा और नकदी लूटी

Wed, 11 Aug 2021 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Camera and cash looted after beating up the photographer
धर्मापुर। चौकिया धाम परिसर में फोटोग्राफी करने वाले युवक को मंगलवार की शाम बाइक सवार युवक बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी कराने के बहाने बाइक से लिवा गए और केशवपुर रेलवे क्रॉसिंग के निकट उसकी पिटाई कर कैमरा और मोबाइल, नकदी लूट कर फरार हो गए। पुलिस प्रकरण की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

शीतला चौकियां धाम निवासी विकास मोदनवाल फोटोग्राफी का काम करता है। वह शीतलाधाम में आने वाले दर्शनार्थियों की फोटो खींचकर जीविका चलाता है। मंगलवार की शाम कुछ युवक उसके पास आए और बोले कि बर्थडे पार्टी में फोटो खींचना है। युवक को मंदिर के तालाब किनारे से निकली सड़क के रास्ते ब्लॉसम्स स्कूल होते हुए केशवपुर रेलवे क्रॉसिंग की ओर ले गए। जहां पहले से ही कुछ लोग मौजूद थे। उन्होंने फोटोग्राफर की जमकर पिटाई कर दी। उसे अचेतावस्था में सड़क किनारे छोड़कर उसका 60 हजार कीमत का कैमरा, एंड्रायड मोबाइल फोन और जेब में रखा पांच हजार रुपये लेकर चले गए। होश आने पर उसने फोन से परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचकर घायल युवक को निजी चिकित्सालय ले गए। पीड़ित को लेकर परिजन चौकियां धाम पुलिस चौकी पहुंचे तो पुलिस ने घटना गौराबादशाहपुर थानाक्षेत्र में होने की बात कहकर गौराबादशाहपुर थाने में रिपोर्ट लिखवाने को कहकर लौटा दिया। जबकि गौराबादशाहपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक ने ऐसी किसी घटना से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed