{"_id":"1fedd8509bbcde67f1e52175effaf062","slug":"came-on-the-road-against-the-attacks-on-merchant-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी पर हमले के खिलाफ लोग सड़क पर आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी पर हमले के खिलाफ लोग सड़क पर आए
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
Updated Fri, 10 Jul 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारी को गोली मारने के विरोध में गुरुवार को बाजार के लोगों ने सधीरनगंज बाजार में रामपुर- निगोह मार्ग जाम कर दिया। इस दौरान पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
व्यापारी हमलावरों की गिरफ्तारी करने की मांग कर रहे थे। लगभग एक घंटे आवागमन ठप होने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। एसडीएम रामकेश यादव के समझाने के बाद जाम खत्म हुआ।
गोरापट्टी गांव निवासी विकास यादव (20) चार जुलाई की रात करीब नौ बजे दुकान बंद कर घर जा रहा था। बाजार से बाहर निकलते ही अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी थी। घटना के बाद एसओ रामपुर तहसीलदार सिह मौके पर पहुंचे
विज्ञापन
और अपराधियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर प्रदर्शन खत्म करवा दिया था। लेकिन पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी। पुलिस अपराधियों का पता लगाने में भी विफल रही। इससे
गुस्साए बाजार वासियों ने गुरुवार को सधीरनगंज बाजार में सुबह सात बजे से रामपुर-निगोह मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर एसडीएम रामकेश यादव भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगों को
समझाकर जाम खत्म कराया। विकास का उपचार वाराणसी के एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।