फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Called to Mumbai to give land, threatened to kill

Jaunpur News: भूमि देने के लिए मुंबई बुलाया, जान से मारने की दी धमकी

Tue, 03 Mar 2026 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Called to Mumbai to give land, threatened to kill
केराकत कोतवाली क्षेत्र के पसेवा निवासी महेंद्र यादव ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि भूमि देने के बहाने मुंबई बुलाकर एक व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी है। प्रार्थना पत्र में महेन्द्र यादव ने बताया है कि थाना चंदवक के बिह्दर गांव निवासी अरविंद यादव उर्फ सलारू ने लगभग 11 वर्ष पूर्व मुंबई के पालघर में भूमि दिलाने का झांसा देकर उससे 5 लाख रुपये लिए थे। लंबे समय तक भूमि नहीं मिलने पर जब उसने रुपये वापस करने या भूमि देने की मांग की तो आरोपी ने उसे कुछ दिन पहले मुंबई बुलाया। महेंद्र यादव का आरोप है कि मुंबई पहुंचने पर अरविंद ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह वह अपनी जान बचाकर वापस गांव पसेवा लौट आया। घटना से आहत पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी दीपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed