फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Call to get second dose of vaccine

टीके की दूसरी डोज लगवाने के लिए फोन करके बुलाएं

Tue, 10 Aug 2021 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Call to get second dose of vaccine
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित बैठक में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में कोरोना की तीसरी लहर की तैयारियों के संबंध में आरटी-पीसीआर लैब की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना टीकाकरण का विस्तार करने के साथ टीके की दूसरी डोज अधिक संख्या में लगाई जाए। कहा कि जिन लोगों की दूसरी डोज का समय पूरा हो गया हो, उन्हें फोन करके बुलाया जाए। आयुष्मान कार्ड के लक्ष्य को पूरा करने के साथ ही अधिक से अधिक लोगों का कार्ड बनाने का निर्देश भी दिया। उन्होंने परिवार नियोजन के लिए लोगों को जागरूक करने और पुरुष नसबंदी को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

सभी सीएचसी व पीएचसी में कायाकल्प योजना पर जोर देते हुए कहा कि दीवार की रंगाई-पुताई और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। अस्पतालों में चिकित्सकों और दवा की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। आगाह किया कि टीकाकरण करते समय पैसे का लेनदेन किसी भी हाल में नहीं होना चाहिए। अगर ऐसा होने की शिकायत मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सीएमओ डा.जीएसबी लक्ष्मी, डा.आरके सिंह, डॉ.राजीव, डा.नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed