राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने का आह्वान
मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री सुभाष अग्रहरि ने कहा कि वैश्य समाज को चाहिए की अपने वैश्य समुदाय के उपवर्गो में रोटी बेटी का संबंध बनाए। साथ ही शिक्षा का विकास करें। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्रों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। अनुपमा जायसवाल ने कहा कि जो जातियां संगठित हैं।
उनका राजनीति में पहचान व सामाज में सम्मान है। इसलिए यह समय की जरूरत है कि हम एकजुटता दिख्ााएं। राष्ट्रीय महामंत्री बाबूराम गुप्ता ने कहा कि शिक्षा के बल पर ही राजनीति एवं समाज में अपनी पहचान बना सकते हैं। साथ ही देश का विकास कर सकते हैं।
प्रदेश अध्यक्ष नीरज बोरा ने कहा कि अपने समुदाय को टुकड़ो में नहीं बांटकर एक मुट्ठी बने। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, गौतम गुप्ता, संतोष गुप्ता, पीयूष गुप्ता, विशाल अग्रहरि, अशोक अग्रवाल, सोहनलाल गुप्ता, छेदीलाल गुप्ता, मिथिलेश अग्रवाल, नीरज गुप्ता, डा.राजेश मोहन साहू, रमेश अग्रहरि, अनुप अग्रवाल, ओमप्रकाश जायसवाल, नीलू जायसवाल, कैलाश जायसवाल, राजनाथ गुप्ता, किरन श्रीवास्तव आदि रहीं।