जौनपुर। टीडी कालेज के पीली कोठी में 98 यूपी बटालियन एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को समाप्त हो गया। इस दौरान कैंप कमांडेंट कर्नल गोविद सिंह कन्याल के निर्देशन में एनसीसी कैडेटों को सेल्फ लोडिंग राइफल को चलाने का प्रशिक्षण दिया गया।
98 यूपी बटालियन एनसीसी का सात दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर पीलीकोठी में चल रहा था। जहां सुबह 7 बजे से लेकर अपराह्न तीन बजे तक 303 कैडेट्स को प्रशिक्षण दिया जा रहा था। इसमें 112 लड़कियां और 191 लड़के शामिल रहे। जिन्हें राइफल पकड़ने व सटीक स्थान पर निशाना लगाने की तकनीक सिखाई गई साथ ही इसकी बारीकियों से भी अवगत कराया गया। शिविर में कैडेटों को राइफल खोलने व जोड़ने की पारंगत बताई गई। फायरिंग प्रशिक्षण से पूर्व कैडेट्स को परेड ड्रील व सलामी की भी जानकारी दी जा रही थी। वहीं, समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि टीडी कालेज के प्रबंधक डा. राघवेंद्र प्रताप सिंह और विशिष्ट अतिथि कुटीर पीजी कालेज के प्राचार्य डा. रमेश मणि त्रिपाठी रहे। इस मौके पर कैडे्स ने कई सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समापन के अवसर पर कैम्प एडजुडेंट एसएस मिश्र, लेफ्टिनेंट सुनील कुमार, लेफ्टिनेंट चित्रसेन गुप्ता, ले विनय कुमार, सूबेदार मेजर गुरुदयाल सिंह, सूबेदार ईश्वर थापा आदि उपस्थित रहे।